अब गांव गांव खुलेंगे सिनेमा घर जारी हुआ नोटिस

बिजनेस– अगर आप गांव में रहते हैं और सिनेमा के शौकीन हैं। तो यह ख़बर सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। क्योंकि अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वह गांव गांव में सिनेमा खोलने जा रही है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 1,500 गांव में मार्च 2023 तक सिनेमा हॉल खुलने जा रहे।
जानकारी के लिए बता दें सरकार ने गांव गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले हैं। इन सर्विस सेंटर के तहत अब गांव में सिनेमा खोले जाएंगे।गांव-गांव में सिनेमाघर खोलने के लिए एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। खबर के मुताबिक साल 2023 तक 500 सिनेमा घर चालू कर दिये जाएंगे।
पीटीआई का कहना है कि सीएससी और अक्टूबर सिनेमा 2024 तक 10,000 सिनेमा घर (Cinema Halls) खोलेंगे. इसमें से 1,500 सिनेमाघर 2023 के अंत तक काम करने लगेंगे. वहीं सीएससी को 5,000 सिनेमाघर के लिए इंटरेस्ट लेटर भी मिल चुके हैं। वही एक सिनेमाघर के लिये करीब 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *