PM Awas Yojana की बढ़ाई गई अवधि जाने किसे मिलेगा लाभ

PM Awas Yojana:- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की अवधि 2 साल बढ़ा दी है। अब यह योजना दिसम्बर 2024 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2022 तक स्वीकृत 122.69 लाख घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता दिया जाना भी शामिल है। इस योजना का उद्देश्य है की हर किसी के पास अपना पक्का मकान हो।

ऑरिजनल प्रोजेक्टेड डिमांड के अनुसार 102 लाख घरों के निर्माण टार्गेट रखा गया. इसमें से 62 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है. कुल स्वीकृत 123 लाख घरों में से 40 लाख घरों के प्रस्ताव राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से देर से प्राप्त हुए थे।इन्हें पूरा करने के लिए 2 साल की अधिक आवश्यकता है। सरकार ने प्रदेशों के अनुरोध से इस योजना को 2 साल के लिये बढ़ा दिया है। 
इस योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस योजना के तहत उन सभी शहरी लोगो को पक्के मकान मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया था जो पक्के मकान के पात्र हैं। इस योजना का लाभ वही उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से 18 लाख रु. तक हो और कही भी उसके पास पक्का मकान न हो। इस योजना का लाभ परिवार का कोई भी एक सदस्य उठा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *