बिजनेस– पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बिटिया की स्थिति बेहतर बनाने के लिये कन्याश्री प्रकल्प योजना की शुरुआत की है। इस योजना के दो कंपोनेंट (Kanyashree Yojana Components) हैं – 1,000 रुपये की एनुअल स्कॉलरशिप और 25,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान।
छात्रवृत्ति 13-18 वर्ष की आयु की अविवाहित लड़कियों के लिए है, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित या समकक्ष ओपन स्कूल या समकक्ष में कक्षा VII-XII में इनरोल हैं। यह योजना उन लोगों के लिए है जो 18 वर्ष की उम्र से कम की हैं।
आवेदक का एक मान्यता प्राप्त नियमित या ओपन स्कूल / कॉलेज में इनरोल होना जरूरी है या वोकेशनल/ट्रेनिंग कर रही हों, या जेजे अधिनियम 2000 के तहत रजिस्टर्ड घर में रह रही हो. योजना के तहत दोनों लाभ उन लड़कियों को दिए जाएंगे जिनके परिवार की सालाना आय 1.2 लाख रुपये से अधिक ना हो।
जानकारी के लिये बता दें कन्याश्री योजना के फॉर्म सभी माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों, एसडीओ /बीडीओ कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय और कोलकाता नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध हैं।
Leave a Reply