[object Promise]
नई दिल्ली, रिलायंस जियो एक बार फिर ग्राहकों के लिए धमाकेदार खबर लेकर आई है। दरअसल मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कम्पनी जियो यूजर्स को फ्री में 8 जीबी डेटा दे रही है।
फ्री में दिए जा रहे इस अतिरिक्त डेटा की वैलिडिटी 4 दिनों तक की होगी। गौर हो कि कुछ दिनों पहले कम्पनी ने 251 रुपए वाले क्रिकेट सीजन पैक को पेश किया था।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो के 251 रुपए वाले क्रिकेट सीजन पैक को इस्तेमाल करने के अलावा अन्य यूजर्स को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस आॅफर में सिर्फ इंटरनेट डाटा की ही पेशकश की गई है। इसके अलावा कॉलिंग, एसएमएस आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है। माई जियो ऐप में जाकर आप चेक कर सकते हैं कि आपको अतिरिक्त डाटा मिला है या नहीं।
Leave a Reply