कर्नाटक| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई हत्या के बाद यहां हिस्सा ने अलग रूप से लिया है। अब इस मामले पर राज्य सरकार के एक मंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है की इस मामले में हिजाब समेत सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष(26) की हत्या मामले में 12 लोगों से इस मामले में पूंछताछ जारी है।
एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रताप रेड्डी ने बताया उन्होंने इस मामले में उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है अभी एक व्यक्ति की तलाश जारी है। आरोपी की पहचान हो गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, अभी हम हत्या के विषय मे कुछ विशेष जानकारी नहीं दे सकते लेकिन हां हम जल्द ही इस मामले के पीछे की गुत्थी को सुलझा लेंगे।
वहीं कर्नाटक सरकार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की इस मामले के संदर्भ में अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की घटना का लिंक हिजाब विवाद से है। लेकिन हिजाब संगठन को इस मामले की जांच के दायरे में रखा गया है। उन्होंने आगे कहा, कल की घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उनपर सख़्त कार्यवाही होगी।
बता दे कल जब हर्ष के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। तो कुछ लोगो ने पथराव किया था और आगजनी कर हिस्सा और उपद्रव का माहौल बनाया। इस घटना में एक फोटोजर्नलिस्ट सहित 3 लोगों को चोट लगी। पुलिस ने हिंसा पर काबू पाने हेतु लोगों पर आंसू गैस के गोले फेंके है। यहां स्कूल कॉलेज को बन्द कर दिया गया है।हिंसा के माहौल में अंतिम संस्कार को इजाजत देने के लिए सवालों के घेरे में आई कर्नाटक सरकार ने इस फैसले से पल्ला झाड़ लिया है. राज्य के गृह मंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का फैसला स्थानीय प्रशासन का था। उन्होंने आगे कहा, जल्द ही इस मामले में सख्त कार्यवाही होगी और आरोपियों को सजा मिलेगी।
Leave a Reply