बिजनेस– भारत जिसकी आबादी चीन के बाद सबसे अधिक है। लोगों के पास काबिलियत तो खूब है। लेकिन भारत मे रोजगार के संसाधनों की कमी के चलते लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं अब एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि दिसम्बर महीने में भारत की बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के दिसम्बर महीने में बेरोजगारी दर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई है। जो अब तक के 16 महीनों की सबसे अधिक बेरोजगारी दर मानी जा रही है। इससे पूर्व नवंबर महीने में बेरोजगारी दर 8 फीसदी रही है।
इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी की दर 7.55 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी हो गई है। यह आकड़ा सेंटर फॉर मॉनेटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की ओर से जारी किया गया है। वहीं जानकारो का कहना है कि भारत की बेरोजगारी दर आगामी समय मे ओर अधिक बढ़ेगी जो वास्तव में भारत के लिए संकट साबित हो सकता है।
Leave a Reply