सरकार इन किसानों के खातों में नहीं भेजेगी किसान सम्मान निधि की 12 वीं क़िस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों की एक साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वही अब इस इस योजना के तहत किसानों को 11 किस्तों में पैसा भेजा जा चुका है। लेकिन समय के साथ फ्राड और धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगो के लिए कई नियम बदल दिए हैं। 

केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के लिए KYC अनिवार्य कर दी है और कहा है कि अब किसान सम्मान निधि का पैसा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी KYC करवाई होगी। वही जिन लोगो ने अब तक KYC नहीं करवाई है उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है। तो अगर आपको किसान सम्मान निधि की 12 वीं क़िस्त का लाभ उठाना है तो आपको उसके लिए झटपट KYC करवा लेनी चाहिए। 
जानकारी के लिए बता दे किसानों के खाते में 31 मई को किसान सम्मान निधि की 11 वीं क़िस्त भेजी गई थी। वही अब किसान बेसब्री से 12 वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं । लेकिन सरकार का कहना है कि उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने अब तक KYC नहीं करवाई है। तो अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्होंने KYC नहीं करवाई है तो जल्द करवा लें। KYC करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
KYC करवाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें। अब नए पेज पर आधार नंबर की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब ओटीपी डालकर सबमिट करें। इस प्रकार के आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *