प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

बाजर:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि सरकार ने इस योजना के तहत होने वाली KYC की अंतिम तारीख बढाकर 31 मई कर दी है। तारीख बढाने से लोग अब अपनी KYC करवा सकेंगे और इस योजना का लाभ उठाने से नहीं चूकेंगे। असल मे सरकार ने KYC का सिस्टम उन किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लागू किया है जिन्हें अभी तक किसान संम्मान निधि की एक भी क़िस्त नहीं मिल पाई है। सरकार दावा कर रही है कि KYC करवाने के बाद कोई किसान इस योजना का लाभ उठाने से वंचित नहीं रहेगा। 

किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को KYC करवाना अनिवार्य है। पोर्टल पर KYC के लिए OTP की सुविधा दी गई है। वही अगर कोई किसान बायोमैट्रिक के जरिए KYC करवाना चाहता है उसे CSC सेंटर जाना होगा। वही वेबसाइट पर यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए जिंसमे अभी kYC नहीं करवाई है वह जल्द ही करवा लें क्योंकि इसकी अंतिम तिथि अब 31 मई कर दी गई है।

ऐसे करे KYC:-

KYC करने के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाइए।
पेज पर दाहिनी ओर उपलब्ध eKYC के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
अब आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड डालिए और सर्च पर क्लिक कीजिए।
आधार नंबर के साथ लिंक मोबाइल नंबर डालिए।
अब ‘Get OTP’ के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
इसके बाद दिए गए जगह पर ओटीपी भरिए।
फिर done करके अपनी KYC खुद कर लीजिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *