सरकार दे रही बेरोजगारों को 1000 हजार रुपये, ऐसे करें अप्लाई

Unemployment:- देश इस समय महंगाई और बेरोजगारी से तहिमाम कर रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। वही कई राज्य ऐसे हैं जिन्होंने पढ़े लिखे युवाओं को आर्थिक मदद देने हेतु कई कदम उठाए हैं। इन राज्यों की सरकारें युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करवा रहे हैं। वैसे तो उत्तरप्रदेश , बिहार, झारखंड समेत दिल्ली सरकार अपने यहाँ के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। लेकिन बिहार सरकार द्वारा दिया गया बेरोजगारी भत्ता बेहद अलग है और इसे पाना आसान है।

नीतीश कुमार सरकार अपने राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 1000 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दे रही है। यह योजना नीतीश सरकार ने साल 2016 में शुरू की थी। इस योजना का लाभ 20 से 25 साल के युवाओं को मिलता है।इसके लिए युवा का इंटर पास होना आवश्यक है। बिहार कयव इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है।
युवा के पास कोई नौकरी नहीं है या रोजगार का कोई साधन नहीं है तो ही योजना का लाभ मिलेगा। आधार कार्ड, इंटर या समकक्ष परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक होना जरूरी है। यह योजना सिर्फ बेरोजगारों के लिए है। अगर कोई रोजगार वाला इस योजना का लाभ लेता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस योजना का रजिस्ट्रेशन आप www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *