Gold And Silver Price Today: रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। भाई अपनी बहन को सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी में लगे हुए हैं। कई लोग अपनी बहन को कोई आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं तो कई लोग अपनी बहन के लिये स्टाइलिश लुक के कपड़े ढूंढ रहे हैं। तो अगर आप उन लोगो मे से है जो अपनी बहन को कोई आभूषण गिफ्ट करना चाह रहे हैं और सोना चांदी की बढ़ी कीमतों के कारण पीछे हट रहे हैं।
तो यह खबर आपके लिये उपयोगी साबित हो सकती है। क्योंकि अब सोना व चांदी के दामो में गिरावट आई है। सोने चांदी के दाम में आई गिरावट के बाद इस समय मार्केट में चांदी 58 ,700 रुपये प्रति किलो और सोना 51,800 रुपये और सोना 22 कैरेट 51,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेंड कर रहा है। कल के व्यापारिक दिन में हुए उतार चढ़ाव के बाद सोने के दाम 200 रुपये टूटे है वही चांदी 900 रुपये नीचे खिसकी है।
जानकारों का कहना है कि त्योहार नजदीक है। लोगो के हित को ध्यान में रखते हुए बाजार में मंदी आई है। अभी अनुमान है कि रक्षाबंधन तक सोने व चांदी के दामो में ओर गिरावट दर्ज हो सकती है। तो अगर आप भी अपनी बहन को आभूषण गिफ्ट करना चाह रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतरीन मौका है आप अभी अपने नजदीकी सराफ मार्केट में जाकर सोना व चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं।
Leave a Reply