बीते दिनों में गौतम अडानी दुनिया के 10 अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 5 से बाहर हुए थे। लेकिन आज वह दुनिया के 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अब अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी 11 वें नम्बर पर पहुँच गए हैं। अमीरों की लिस्ट का यह अपडेट आज यानी 31 जनवरी को किया गया है।
आज के शुरुआती कारोबार की बात करें तो आज अडानी ग्रुप ने शेयर बाजार में 2 फीसदी का उछाल मारा। वहीं आज अडानी ग्रुप के इंटरप्राइजेज के बीस हज़ार करोड़ के एफ़पीओ का आख़िरी दिन भी है। बता दें 24 जनवरी को अडानी ग्रुप को 65 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।
Leave a Reply