खरीफ फसलों पर होगा किसानों को जमकर मुनाफा बढ़ाई गई एमएसपी

बाजार:- केंद्र सरकार आय दिन किसानों की आय बढ़ाने के संदर्भ में योजनाएं लाती रहती है। जहाँ अभी तक केंद्र सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है वही अब केंद्र सरकार ने केंद्र ने साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब किसानों को 2022- 2023 की फसलों के लिए अधिक एमएसपी प्राप्त होगा। 
जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा है की कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई। अगर हम पिछले तीन वर्षों की बात करें तो सामान्य से अच्छे मानसून ने खरीफ के उत्पादन में औसतन 2.8% की वृद्धि हुई है और इसके खरीफ उत्पादन में 2.5% की वृद्धि हो सकती है, जो रबी उत्पादन में 1.5% की वृद्धि है।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़ लागत मूल्य से सबसे ज्यादा कीमत पर बाजरे की एमएसपी (MSP) तय की गई है जबकि अरहर दाल की लागत मूल्य से 7 फ़ीसदी ज्यादा एमएसपी का ऐलान किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल देश में खाद्यान्न का उत्पादन 31.4 करोड़ टन होने की संभावना है जो पिछले साल से करीब 35 लाख टन ज्यादा है।

जाने किसपर किंतनी बढ़ी एमएसपी:- 

धान:-

2021-22 : 1940 रुपये प्रति क्विंटल
2022-22 : 2040 रुपये प्रति क्विंटल

अरहर दाल:-

2021-22 : 6300 रुपये प्रति क्विंटल
2022-23 : 6600 रुपये प्रति क्विंटल

मूंग:-

2021-22 : 7275 रुपये प्रति क्विंटल
2022-22 : 7755 रुपये प्रति क्विंटल

मूंगफली:-

2021-22 : 5550 रुपये प्रति क्विंटल
2022-23 : 5850 रुपये प्रति क्विंटल

कपास :-

2021-22 : 5726 रुपये 
2022-23 : 6080

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *