बिजनेस: आज के समय मे बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती बेरोजगारी के दौर में हर कोई अब अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। कई लोग अपना बिजनेस शुरू तो कर लेते हैं लेकिन उनका आइडिया बेहतरीन न होने के कारण उनका बिजनेस फ्लॉप हो जाता है। वही कई लोग ऐसे होते हैं जो कम बजट की वजह से अपना व्यापार नही शुरू कर पाते हैं।
लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक जबरदस्त बिजनेस आइडिया जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे और आप कम बजट में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकेंगे। असल मे हम बात कर रहे हैं मसाले के बिजनेस की। क्योंकि यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमे नुकसान की सम्भानाएँ कम हो जाती है और आपको नुकसान कभी नही होता।
जाने कैसे शुरू करे मसाले का बिजनेस:-
अगर आप मसाले का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसे आप अपने घर पर ही शुरू कर सकते हैं। मसाले का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको थोड़ी सी जमीन चाहिए होगी। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप सरकार की मदद भी ले सकते हैं और बैंक आपको लोन भी मुहैया करवा सकती है। आप चाहे तो खड़े मसालें पीसकर पाउडर बेच सकते हैं. या फिर मसलों को सही मात्रा में मिलाकर स्पेशल मसालें तैयार कर सकते हैं. जैसे चाय मसाला, बिरयानी मसाला, छोले मसाला, सब्जी का मसाला, जीरावन आदि।
जाने कितना होगा खर्चा:-
मसाले यूनिट लगाने में कुल 3.50 लाख रुपए का खर्चा हो सकता है. इसमें मशीन खरीदने के लिए लगभग 40000 रुपए, और शेड बनाने के लिए 60000 रुपए. वहीँ मसालें खरीदने, पैकिंग करने और पैकिंग के बाद के खर्चों के लिए लगभग 2.50 लाख रूपये की आवश्यकता होगी। वही अगर आप अच्छी क्वालिटी के मसाले अपने ग्राहकों को देंगे और अपने व्यापार की अच्छी मार्केटिंग करेंगे तो इससे आपको उम्दा लाभ प्राप्त होगा।
Leave a Reply