बस्तर की नैना सिंह धाकड़ को सीएम बघेल ने दी बधाई, विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नैना सिंह ने किया फतह

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली माउंट एवरेस्ट में चढ़ने वाली महिला पर्वतारोही बन चुकी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है  की नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त कर अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *