Assam Board HSLC Result 2022 Declared: असम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (SEBA) ने अपनी 10वीं कक्षा का रिजल्ट (Assam Board HSLC Result 2022) घोषित कर दिया है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में केवल 56.49 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। सभी छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसी के साथ बोर्ड ने टॉप 10 की लिस्ट भी जारी की है। रक्तोत्पल सैकिया नॉर्थ लखीमपुर ने असम एचएसएलसी परीक्षा 2022 में 597/600 अंक लाकर के टॉप (Assam Board HSLC Result 2022 Topper) किया है, इसके बाद भुयाशी मेधी 596 अंक लाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरी स्थान पर तीन छात्र; मृदुपवन कलिता, लबीब मुजीब और पार्थ प्रतिम दास ने 595 अंकों प्राप्त किए हैं।
इस बार असम बोर्ड हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी की 10वीं में कुल 56.49 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 65176 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, 99854 छात्र द्वितीय पायदान पर और 64101 छात्रों को तृतीय श्रेणी में सफलता मिली है।
कुल 4 लाख 19 हजार 887 छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था पर 1,95,181 छात्र और 2,24,706 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 15 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक दो पालियों में करवाई गई थी।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट (How to Check Assam Board HSLC Result 2022):
सबसे पहले छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultassam.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिए गए Assam Board HSLC Result 2022 के लिंक पर टैब करें।
ओपन हुए वेबपेज पर रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
देखें और प्रिंट निकाल लें।
Leave a Reply