अभी खरीदें आभूषण सस्ते दामों में मार्केट में बिक रहा है सोना व चांदी

बिजनेस: अगस्त महीना चल रहा है इस महीने में कई फेस्टिवल पड़ रहे हैं और फेस्टिवल में हर कोई खरीददारी करना चाहता है। लोग कपड़ो के साथ साथ फेस्टिवल सीजन में आभूषण की खुब खरीद करते हैं। लेकिन बीते कई महीनों से सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण लोग अपना मन मार कर बैठे हुए हैं। लेकिन अब आप अगर आभूषण खरीदना चाह रहे हैं तो आपको देरी नही करनी चाहिए क्योंकि इस समय सोने व चांदी के दामो में गिरावट आई है।

तो आइये जानते हैं सोने का दाम:-

आज मार्केट में सोने के दाम में करीब 350 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की गिरावट आई है। वही अगर हम बार सिल्वर की करे तो यह 900 से 950 रुपये तक टूटा है। इस समय मार्केट में 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51815 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 57598 रुपये ट्रेंड कर रहा है। वही अगर हम बात चांदी की करे तो यह मार्केट में इस समय 57,554 रुपये प्रति किलो पर मिल रही है।
जानकारी के लिये बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.74 फीसदी यानी 12.90 डॉलर की तेजी के साथ 1770.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. चांदी 0.59 फीसदी यानी 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 19.98 डॉलर प्रचि औंस पर कारोबार करती हुई देखी गई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *