Weather Update : देश के सभी हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है और जोरदार बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले महीने के आखिरी में मॉनसून की एंट्री हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, दिल्ली में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होगी.
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है. दक्षिण गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 8 और कोंकण और गोवा में 7 और 8 जुलाई, 2022 को अलग-अलग अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज / बिजली के साथ व्यापक वर्षा और 06 और 07 जुलाई को मराठवाड़ा में और 04-06 जुलाई, 2022 के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है.
5 से 7 जुलाई तक भारी से अति भारी
5 जुलाई को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, डूंगरपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार नागौर और पाली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा।
6 जुलाई को अजमेर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, टोंक, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, नागौर, पाली, भीलवाड़ा में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बारां, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झंझुनूं, प्रतापगढ़, सिरोही, सीकर जिले में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
7 जुलाई को बारां, कोटा, सवाईमाधोपुर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, नागौर, पाली जिले में कहीं-कहीं अति भारी और कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, झुंझूनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर व सीकर जिले में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा।
Leave a Reply