जुलाई में 16 दिन बैंक करेंगे बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट

डेस्क। जल्दी ही अगला महीना जुलाई शुरू होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2022 (Bank Holidays In July 2022) की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट भी जारी कर दी है।

बता दें कि जुलाई महीने में बैंक पूरे 16 दिन बंद रहने वाले हैं। दरअसल जुलाई में कुछ ऐसे तीज-त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है जिस कारण से लगभग आधे महीने के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। आरबीआई की लिस्‍ट के मुताबिक जुलाई में देशभर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 14 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

ऐसे में अगर आपके पास भी बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम हो तो उसे जल्दी से निपटाने की कोशिश करें। बैंक बंद रहने के कारण बैकिंग संबंधित जैसे- चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित होने की संभावना है। पर इस दौरान ऑनलाइन (Online Transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जैसी कई सुविधाएं जारी रहेगी।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन केटेगिरी में साझा किया है। इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts भी शामिल हैं। 

राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी जोड़े गए हैं। 

जुलाई में कौन-कौन से दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

1- 1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक रहेंगे बंद

2- 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

3- 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर

4- 6 जुलाई: बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम

5- 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक रहेंगे बंद

6- 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)

7- 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

8- 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

9- 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं

10- 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक होंगे बंद

11- 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक रहेंगे बंद

12- 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

13- 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

14- 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

15- 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद

16- 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *