संयुक्त रूप से बैंकों ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय कसडोल को भेंट किये वॉटर कूलर

रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

कसडोल

अनुविभागीय अधिकारी (रा) कसडोल मिथिलेश दोण्डे की पहल पर कसडोल नगर स्थित समस्त बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल परिसर स्थित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु वॉटर कूलर भेंट किया गया। जिसकी खबर पाकर नगरवासियों सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में अनुविभागीय अधिकारी मिथिलेश डोण्डे की अच्छी पहल एवं कसडोल नगर स्थित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के सहयोगात्मक कार्यों के लिए हर्ष जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

नगर के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय को वॉटर कूलर भेंट किये जाने के समय मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी (रा)कसडोल मिथिलेश डोण्डे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता,इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक रविकांत ठाकुर एवं ग्रामीण बैंक शाखा प्रभारी सुदीप कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *