Bad News : गूगल अब एक Android मोबाइल से वसूलेगा 2,900 रुपये !!

[object Promise]

नई दिल्ली ।   यूजर्स के लिए बुरी खबर है। जल्द अब गूगल अपने ऐप के लिए प्रति मोबाइल 40 डॉलर यानि करीब 2900 रुपए वसूल करेगा। इसके पीछे की वजह है गूगल को लगा जुर्माना। जी हां, गूगल पर कुछ महीने पहले आरोप लगा था कि कंपनी ने एंड्रॉयड फोन में अपने ऐप को जबरदस्ती इंस्टॉल करवाए हैं और गलत तरीके से सर्च इंजन को पहले के मुकाबले मजबूत बनाया है जिसके कारण कंपनी को 5.1 बिलियन यूरो यानि करीब 344 अरब रुपये का जुर्माना लगा था। जानकारी के लिए बता दें एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल फ्री में देता है।

इसी के चलते कंपनी ने अपनी शर्तोें में कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद वह मोबाइल कंपनियों से अपने ऐप के बदले पैसे लेगा। गूगल की यह नई शर्त इसी महीने 29 अक्टूबर से लागू हो जाएगी यानि 29 अक्टूबर के बाद लांच होने वाले सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट में ऐप के बदले हैंडसेट निर्माता कंपनियों को पैसे देने होंगे।

बता दें कि गूगल की यह नई शर्त यूरोपियन देशों में लागू होगी ना कि भारत में। यह फीस अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग भी हो सकती है। गूगल प्ले-स्टोर, जीमेल, गूगल मैप्स जैसे ऐप के लिए पैसे लेने के बदले गूगल मोबाइल निर्माता कंपनियों को विज्ञापन से होने वाली कमाई का एक हिस्सा देगा। गूगल अपने क्रोम ब्राउजर जैसे ऐप में विज्ञापन दिखाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *