ये बना 7000 रुपये से कम कीमत वाला भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड : CMR रिपोर्ट, Samsung छूटा पीछे

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 7,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जाता है। अगर 7000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन ब्रांड की बात करें, तो इसमें itel ने बाजी मारी है। स्मार्टफोन ब्रांड itel ने 7000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में Samsung को पीछे छोड़कर टॉप स्पॉट हासिल किया है। CMR के सर्वे में ब्रांड ट्रस्ट के मामले में itel को 42 फीसदी के साथ पहला स्थान मिला है। जबकि 39 फीसदी ब्रांड ट्रस्ट के साथ Samsung दूसरे पायदान पर है। वही 45 फीसदी के साथ तीसरे पायदान पर Xiaomi का नाम सामने आता है। itel को प्रोडक्ट क्वॉलिटी में 42 फीसदी, अफोर्डेबिलिटी में 44 फीसदी, ट्रेंडी टेक्नोलॉजी में 42 फीसदी और लोकलाइजेशन और इनोवेटिव मार्केट अप्रोच में 42 फीसदी और सेल्स सर्विस में 43 फीसदी लोगों ने पंसद किया है।

किस स्मार्टफोन को कितने लोगों ने किया पसंद 

  • 7000 रुपये और उससे कम कीमत के स्मार्टफोन को खरीदने से पहले 76 फीसदी ग्राहक कैमरा, 74 फीसदी ग्राहक बैटरी लाइफ और 74 फीसदी ग्राहक स्पीड के बारे में  जानकारी हासिल करते हैं। ।
  • भारत के टियर-2 और टियर-3 में 41 फीसदी ग्राहक ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदते हैं। जबकि 51 फीसदी लोग लोकल स्टोर से फोन खरीदते हैं।
  • फोन खरीदने के बाद Samsung के 95 फीसदी यूजर अपने फोन से पूरी तरह खुश नजर आये। जबकि Xiaomi के 94 फीसदी और itel के 93 फीसदी ग्राहक अपने फोन से खुश हैं।
  • भारतीय 7000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन के मामले में ग्राहक Samsung ब्रांड पर 49 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा भरोसा दिखाते है। इसके बाद 47 फीसदी के साथ itel और 45 फीसदी के साथ स्मार्टफोन ब्रांड Lava का नाम आता है।
  • फ्यूचर स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर भारतीय सबसे ज्यादा 43 फीसदी के साथ Samsung को पसंद करते हैं। इसके बाद 36 फीसदी के साथ itel और 36 फीसदी के साथ ही Xiaomi को पसंद करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *