वैश्विक भयावह महामारी कोरोना से बचाव एवं कोरोना से पीड़ित मरीजों के समुचित ईलाज के लिए आज युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र मानपुर अध्यक्ष राहुल द्विवेदी जिला अध्यक्ष अब्बू सिंह ने जिले के माननीय कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में एमडी डाक्टर की व्यवस्था, रेमडेशिविर इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था जो जरूरत मंदो को सहजता से मिल सके इसके लिए मांग पत्र सौंपा साथ ही माननीय कलेक्टर महोदय एवं CMHO महोदय से बात कर श्री द्विवेदी नेऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की। श्री द्विवेदी द्वारा कहा गया कि जिला अस्पताल में रेमदेसीविर की कमी है अभी पूर्व में दो से तीन कोविड पर्सेंट जिनकी दुखद मौत हो गई उनके परिजनों ने बताया कि मृतकों को उक्त इंजेक्शन नहीं दिए गए अब तो इंजेक्शन जीवनदायिनी अमृत है अतः यदि उनकी कमी है तो मंगाई जाएं।
युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल द्विवेदी निम्न बिदुओ को लेकर कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
[object Promise]
Leave a Reply