बोकारो प्लांट में सीआरएम 3 पैनल सेक्सन में अचानक लगी आग सेल को हुई करोड़ो की नुकसान

[object Promise]

बोकारो इस्पात संयंत्र के सीआरएम 3 पीएलटीसीएम के एक सेक्शन में भीषण आग लगने की घटना हुई है. यह घटना बीती रात तकरीबन 9:30 से 10:00 बीच बताई जा रही है.
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, इस अगलगी की घटना से भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है. इस घटना में अभी तक किसी की जान माल की सूचना नहीं है.

इसके अलावा, बीएसएल के इस सेक्शन में किस तरह आग लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अभी तक प्रबंधन की ओर से इस घटना के संबंध में किसी तरह की कोई स्पष्टीकरण की बात भी नहीं की गई है.स्थिति सामान्य होते ही इसका आकलन किया जाएगा फिलहाल आग पर नियंत्रण के बाद स्थिति पहले की अपेक्षा बहाल कर दी गई है.
दरअसल, इस जगह पर कोई कर्मी काम नहीं करता है. इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहां से दूर काम कर रहे कर्मियों ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी.
इसके बाद बीएसएल के अग्निशमन दस्ता को सूचना दी गई. दमकल कर्मियों के करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *