[object Promise]
नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 408.68 अंक उछलकर 36,737.69 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.70 अंक उछलकर 10,813.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में बंद हुए वहीं 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक वक्त 36,806.30 अंक के उच्चतम स्तर तक गया वहीं एक बार यह गिरकर 36,422.30 अंक तक नीचे आया।
Leave a Reply