पेट्रोल के तीसरे दिन भी गिरे दाम, यहां देखें कितना हुआ सस्ता

[object Promise]

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी रहा, लेकिन डीजल के दाम में दो दिनों की कटौती के बाद स्थिरता बनी हुई है। दिल्ली कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल तीन दिनों में 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 75.70 रुपये, 78.29 रुपये, 81.29 रुपये और 78.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना बदलाव के क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर है।

उधर, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होने से पहले कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई थी।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के मार्च सौदे में पिछले सत्र से 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 64.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी सौदे में 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 58.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अमेरिका और चीन के बीच 15 जनवरी को पहले चरण के ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिसके बाद दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच बीते तकरीबन दो साल से व्यापारिक मसलों को लेकर बने तनाव का पटाक्षेप हो जाएगा। जानकार बताते हैं कि इससे करार से कई कमोडिटी का बाजार गुलजार रहेगा, लेकिन तेल के दाम को फिलहाल बहुत सपोर्ट मिलने की संभावना कम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *