पीवीसी आधार कार्ड : एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करें नया व आकर्षक आधार कार्ड

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अक्टूबर में पीवीसी कार्ड पर प्रिंट पूरी तरह से नए आधार कार्ड को लॉन्च किया था। नए आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC card) का आकार एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही है, जिससे आप इसे आसानी से अपने पर्स में रख सकते हैं। पुराने आधार कार्ड आकार में थोड़े बड़े हैं। इसलिए उन्हें हमेशा जेब में रखने में असुविधा होती थी, अब नया आधार कार्ड ऑर्डर कर आप इस असुविधा से बच सकते हैं।

[object Promise]
Aadhaar PVC cards भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अक्टूबर में पीवीसी कार्ड पर प्रिंट पूरी तरह से नए आधार कार्ड को लॉन्च किया था। नए पीवीसी आधार कार्ड का आकार एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही है जिससे आप इसे आसानी से अपने पर्स में रख सकते हैं।

भारतीय नागरिक मात्र 50 रुपये के भुगतान के साथ पीवीसी कार्ड पर प्रिंट आधार कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात यह है कि पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है। आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए नए आधार कार्ड का ऑर्डर कर सकते हैं।  UIDAI ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ये हैं नए आधार पीवीसी कार्ड के फायदे

1. अच्छी पीवीसी क्वालिटी और लेमिनेशन

2. लंबे समय तक चलने वाला और पर्स में रखने में सहज

3. इसमें होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं।

4. क्यूआर कोड के जरिए तत्काल ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो जाता है।

5. इसमें उभरा हुआ आधार लोगो है, जो कार्ड को दिखने में सुंदर बनाता है।

इस तरह करें ऑर्डर

स्टेप 1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2. अब ‘My Aadhaar Section’ में ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब आपको 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आइडी या 28 अंक की EID दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4. अब तस्वीर में दिख रहे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को डालना होगा।

स्टेप 5. अब आपको ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6. अब आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।

स्टेप 7. अब ओटीपी दर्ज कीजिए और उसके बाद उसे सबमिट कीजिए।

स्टेप 8. नॉन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लिए “My Mobile number is not registered” विकल्प पर जाना होगा। अब अपना नॉन-रजिस्टर्ड या वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 9. सबमिट करने के बाद आपके सामने PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी।

स्टेप 10. इसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। यहां आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

स्टेप 11. भुगतान के साथ ही आपके Aadhaar PVC Card का ऑर्डर हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *