[object Promise]
नई दिल्ली। नए साल पर देश की जनता को आज बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 19 रुपए महंगा हो गया है। आज से बढा हुआ रेल का किराया भी लागू हो गया है। नए साल पर बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 19 रुपए बढ़ा दिया है। हवाई ईंधन की कीमत में 2.6 प्रतिशत का इजाफा करने का निणर्य लिया है। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को रेल किराए में 1-4 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी करने का निर्णय किया था।
भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल हाल ही में प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2020 से सेकंड (सामान्य) क्लास के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी, एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
[object Promise]
Leave a Reply