नई दिल्ली। प्याज, टमाटर, लहसुन की महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अब इस त्योहारी सीजन में चीनी, चना उड़द समेत कई जरूरी वस्तुओं के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। नवरात्र का त्योहार शुरू होते ही खासतौर से पूजा में काम आने वाली वस्तुओं में फूल और नारियल के दाम में जोरदार इजाफा हुआ है। दिल्ली में फूल का भाव जो चार दिन पहले 50-70 रुपए प्रति किलो था वह अब 200-300 रुपए प्रति किलो हो गया है।
वहीं, 20 रुपए में बिकने वाला नारियल अब 25-30 रुपए बिकने लगा है। मखाना का भाव 800 रुपए प्रति किलो है। इसमें भी 50 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। त्योहारी सीजन में चीनी और चने की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई खुदरा कीमतों की सूची के अनुसार, चीनी का दाम बीते एक महीने सिर्फ एक रुपया प्रति किलो की वृद्धि हुई है, लेकिन कारोबारी ने बताया कि बीते एक महीने में चीनी का थोक भाव तकरीबन 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। मंत्रालय की कीमत सूची के अनुसार, दिल्ली में एक सितंबर को चीनी का खुदरा मूल्य 39 रुपए प्रति किलो था, जबकि 30 सितंबर को 40 रुपए प्रति किलो।
Leave a Reply