खुशी के चंद लम्हों बाद टूटा दुख का पहाड़… शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता ने कर ली आत्महत्या… सदमे में दूल्हा

[object Promise]

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेश निषाद के पुत्र अनिल निषाद का ब्याह ग्राम लौदी (जरहाटोला) के युवती उमेश्वरी निषाद से 28 अप्रैल को सामाजिक रीति रिवाजों के साथ हुई. उसके बाद दूल्हे के घर में भी दूसरे दिन रिसेप्शन का कार्यक्रम हुआ. पूरा परिवार नई बहू लाने की खुशियां मना ही रहे थे. दूल्हा महेश अपनी शादी के बाद गृहस्थ जीवन के सपने सजा रहा था. उसकी सारी खुशियां चंद घण्टों में मातम में बदल गई।

जब उन्हें पता चला कि उनकी नई बहू ने सुबह नहाने के बाद अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे में झूल गई। पूरी घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या कारण है कि शादी के 24 घंटे क भीतर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। बहरहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *