नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से इसे पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है, लेकिन बात पूरी तरह से नहीं बन पा रही। अब इसे लेकर एक और झटका लगा है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर में बड़ी गिरावट आई है। अब सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा 4.5 फीसदी पहुंच गया है, जो सात साल की सबसे बड़ी गिरावट है।
इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की दर 5 फीसदी पर थी। यानी तीन माह में जीडीपी की दर में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी रही जबकि एक साल पहले इस समय आर्थिक विकास दर 7 फीसदी थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कायान्र्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए। कोर सेक्टर और औद्योगिक वृद्धि दोनों की हालत अगस्त और सितंबर के दौरान खराब रही।
Leave a Reply