आईफोन मिलेंगे पेटीएम मॉल पर, एप्पल ने पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ

[object Promise]

ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम मॉल ने अपने प्लेटफॉर्म पर नए आईफोन और आईपैड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमेरिकी कंपनी एप्पल के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने गुरूवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस साझेदारी के तहत उसके प्लेटफॅार्म पर सूचीबद्ध सभी उत्पादों में एक अधिकृत टैग होगा, जो केवल ब्रांड अधिकृत विक्रेताओं को दिया जाता है और यह वास्तविक उत्पाद का एक चिह्न है।

पेटीएम मॉल देश में मोबाइल फोन के प्रमुख विक्रेताओं में से एक के रूप में उभर रहा है। इसके मद्देनजर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को बेहतर विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से यह साझेदारी की गयी है। केवल अधिकृत विक्रेताओं को ही प्लेटफ़ॉर्म पर एप्पल उत्पादों को बेचने की अनुमति दी जाएगी। पेटीएम मॉल पर अपने उत्पादों को सूचीबद्ध करने से पहले किसी अन्य स्वतंत्र विक्रेता को एप्पल से अधिकृत विक्रेता का प्रमाण पत्र देना होगा।

उसने कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर केवल वास्तविक उत्पाद मिल सके इसको सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है। इसके अलावा एप्पल अपनी वेबसाइट पर भारत में अपने उत्पादों के लिए अधिकृत पुनर्विक्रेता के रूप में पेटीएम मॉल का उल्लेख करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *