Author: admin

  • यूपी निकाय चुनाव में दावेदारी के बावजूद बीजेपी ने नहीं दिया राष्ट्रपति के परिवार को टिकट

    यूपी निकाय चुनाव में दावेदारी के बावजूद बीजेपी ने नहीं दिया राष्ट्रपति के परिवार को टिकट

     

     

    कानपुर। उत्तर प्रदेश में इस महीने के आखिरी में नगर निगम के चुनाव होने हैं। जहां इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ की परीक्षा है तो वहीं सपा, बीएसपी और कांग्रेस के लिए राज्य में दोबारा स्थापित होने का एक मौका भी है। वहीं इस चुनाव में झींझक नगर पालिका काफी सुर्खिया बटोर रही है। यहां के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परिवार ने आवेदन दायर किया था, जिसे बीजेपी ने अस्वीकार कर दिया है। दावेदरी पेश कर रही रहीं राष्ट्रपति की भाभी विद्यावती कोविंद और रिश्तेदार दीपमाला वर्मा ने खुद को चुनाव मैदान से बीजेपी के निर्णय के बाद दूर कर लिया है। जबकि भतीजा और बहु ने जनता के निर्णय को सर्वोपरि रखते हुए चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखी है।

    आपको बता दें कि चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने जनपद के सभी नौ निकायों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें झींझक नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार कोरी की पत्नी सरोजदेवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इस अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रपति की भाभी विद्यावती कोविंद, भतीजा बहु दीपा कोविंद और रिश्तेदार दीपमाला वर्मा ने आवेदन दायर किया था। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी के निर्णय को मानते हुए विद्यावती और दीपमाला तो चुनाव से दूर हो गए हैं, लेकिन कोविंद की भतीजा बहु अभी चुनाव लड़ने की मशा लिए बैठी है। दीपमाला के ससुर अशोक कुलश्रेष्ठ का कहना है कि अगर पार्टी चुनाव चिन्ह देती तो बहु को चुनाव लड़ाते,लेकिन अब हम पार्टी के फैसले के साथ है।

     

    विद्यावती ने कहा कि वे संगठन के निर्णय के साथ हैं। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति के भाई प्यारेलाल की बहू दीपा ने चुनाव को जनता का आदेश मानते हुए खुद को निर्दलीय दावेदार के रूप में पेश किया है। दीपा के देवर दीपक के अनुसार झींझक की जनता के आग्रह पर भाभी चुनाव मैदान में आई हैं। पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो क्या लोगों का आग्रह है, इसलिए चुनाव में निर्दलीय के रूप में भाभी का गुरुवार 9 नवंबर को नामांकन कराएंगे।





  • तीन दिन की गुजरात यात्रा पर राहुल, अंबाजी मंदिर भी जाएंगे

    तीन दिन की गुजरात यात्रा पर राहुल, अंबाजी मंदिर भी जाएंगे

     

     

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार से एक बार फिर गुजरात के दौरे पर हैं. वह तीन दिन के दौरे पर उत्तर गुजरात जा रहे हैं. यहां वह रैली, जनसभाएं, रोड शो और लोगों से मुलाकात करेंगे.

    माना जाता है कि उत्तर गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ है. साल 2002 से लगातार विधानसभा चुनावों में उन्हें यहां से बड़ी सफलता मिलती रही है. इस बार भी अब तक आए चुनावी रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती ही दिख रही है.

    बताया जा रहा है कि राहुल उत्तर गुजरात के छह जिलों में जाएंगे. वह गांधीनगर, साबरकांठा और बनासकांठा जाएंगे. ये भी कहा जा रहा है कि वह अंबाजी मंदिर भी जाएंगे और वहां रुकेंगे. इसे 52 शक्ति पीठों में एक माना गया है.

    इससे पहले राहुल अपने गुजरात ‘नवसर्जन गुजरात यात्रा’ तीन चरणों में गुजरात के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं.

  • एयर एशिया क्रू मेंबर ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

    एयर एशिया क्रू मेंबर ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

     

     

    इंडिगो एयरलाईंस में मारपीट का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा तभी एयर एशिया में एक महिला के साथ छेड-छाड़ का मामला सामने आया है.

    पूरी घटना 3 नंवबर की है जब पीड़ित एयर एशिया एयरलाइंस से रांची से बैंगलुरु जा रही थी. विमान रांची से उड़ने की तैयारी कर रहा था तभी पीड़ित लड़की ने क्रू मेंम्बर से जहाज का वॉश रूम गंदा शिकायत की. जिसके बाद से ही क्रू मेंबर और उड़ान से पहले ही दोनो में कहा-सुनी हो गई.

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब देर रात जहाज बैंगलुरु उतारा तो उसे सबसे आखरी में उतारा गया और रन वे पर ही क्रू मेंम्बरों ने उसके साथ बदतमीजी की. पीड़िता ने बैंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस में छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया. बैंगलुरु पुलिस ने इस मामले में एयर एशिया के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

    वहीं दूसरी तरफ एयर लाइंस का कहना है का पीड़ित महिला ही शुरू से क्रू मेंम्बर के साथ बदतमीजी कर रही थी. इस मामले की पूरी रिपोर्ट DGCA को भी दी जा रही है.

  • ‘भाजपा आरक्षण के नाम पर लॉलीपॉप देती है लेकिन कांग्रेस…’

    ‘भाजपा आरक्षण के नाम पर लॉलीपॉप देती है लेकिन कांग्रेस…’

     

     

    पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास उनके समुदाय को आरक्षण देने की ‘राजनीतिक इच्छा’ है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर केवल उन्हें ‘लॉलीपॉप’ दिया है. पाटीदार नेताओं ने गुजरात में पटेल आरक्षण दिए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के साथ बैठक के बाद यह बात कही.

    पीएएएस के अनुसार, सिब्बल के साथ बुधवार रात को आरक्षण के मुद्दे पर तीन घंटे तक चली बैठक में कोई ठोस प्रस्ताव सामने नहीं आया लेकिन इस बैठक के दौरान आरक्षण देने को तरीकों को लेकर चर्चा हुई.

    पीएएएस नेता दिनेश बम्भनिया ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने को लेकर कोई निश्चित तरीका या फार्मूला नहीं बताया लेकिन, तीन घंटे की बैठक में हमने उन सभी तरीकों पर चर्चा की जिसके जरिए आरक्षण दिया जा सकता है.

    दिनेश बम्भनिया ने कहा कि , एक चीज स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास आरक्षण देने की  राजनीति इच्छा है, जबकि भाजपा ने इस संबंध में कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई और उन्होंने हमें ‘लॉलीपॉप’ थमा दिया.

    उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से किसी परिणाम पर नहीं पहुंचा जा सका और कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर और बैठक होगी. हमलोग अभी तक बैठक के बारे में हार्दिक पटेल से भी पूरी तरह चर्चा नहीं कर पाए हैं. वह गुरुवार से अस्वस्थ हैं. हम इन सब चीजों के बारे में उनसे और अन्य पाटीदार नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.

    इस बीच, पाटीदार समुदाय राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा का विरोध करने के लिए तैयार है. बम्भानिया ने कहा, “हम 26 नवंबर को राजकोट में भाजपा के खिलाफ बड़े रोड शो का आयोजन करेंगे. हम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन एक बात तो तय है कि हमलोग किसी भी हाल में यहां भाजपा सरकार नहीं चाहते हैं.

  • चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव: Congress को 14,333 वोटों से मिली जीत

    भोपाल। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी ने 14333 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस को कुल 66810 वोट प्राप्घ्त हुए वहीं भाजपा के उम्घ्मीदवार शंकरदयाल त्रिपाठी को 52477 वोट मिले। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होना थी, लेकिन एवीएम जिन कमरों में रखी गई थी उनके ताले तोड़े गए उसके बाद वोटों की गणना सतना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रारंभ हुई। आपको बता दें कि मतगणना के दौरान दो एवीएम मशीन के खराब होने की बात भी सामने आई, जिसके बाद मतगणना जारी रखने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। मगर जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्घ्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पहले चरण की मतगणना में भाजपा 527 वोटों के साथ आगे रही थी। दूसरे चरण की मतगणना में कांग्रेस को 5255 और भाजपा को को 1727 मत मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी भाजपा से काफी आगे चल रहे हैं। तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1855 और कांग्रेस को 4438 वोट मिले। चैथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1919 और कांग्रेस को 4350 वोट मिले।
    वहीं पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2228 और कांग्रेस को 4270 वोट हासिल हुए। छठे चरण के बाद भाजपा को 2526 और कांग्रेस को 4515 वोट मिले। सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2344 और कांग्रेस को 5076 वोट मिले। 9वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी पर 18,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली था। 13वें चरण में भाजपा 2793, कांग्रेस 2679 और नोटा को 106 वोट मिले।
    इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी के बीच था। 9 नवंबर को हुए मतदान में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा था। चित्रकूट विधानसभा सीट विधायक प्रेम सिंह के निधन से खाली हुई थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार थे।

    यह भी पढ़ेे: गुजरात चुनाव: राहुल नहीं, मोदी-शाह की साख दांव पर

  • दिल्ली में गिरफ्तार हुआ ‘विजय दीनानाथ चौहान’

    दिल्ली में गिरफ्तार हुआ ‘विजय दीनानाथ चौहान’

     

     

    हिन्दी फिल्म ‘अग्निपथ’ के मुख्य चरित्र ‘विजय दीनानाथ चौहान’ से प्रेरणा लेने वाले एक संदिग्ध अपराधी को दो अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह एक व्यापारी की हत्या करने के लिए आया था.

    पुलिस ने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली कि लोकेश चौहान उर्फ चुन्नू (21) अपने सहयोगी जय सिंह (27) के साथ सहयोगी धरमपाल उर्फ प्रदीप (27) से मिलने के लिए मटियाला में वर्द्धमान प्लाजा के नजदीक आएगा. उन्होंने बताया कि एक जाल बिछाया गया और जब पुलिस की टीम ने तीनों को घेर लिया, चौहान ने एक कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी.

    पुलिस ने बताया कि चौहान को काबू में कर लिया गया और तीनों को धर दबोचा गया. उनके पास से चार अवैध पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) शिबेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में चौहान ने खुलासा किया कि उसे पहली बार एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उस मामले में वह सात दिनों तक भोंडसी जेल में बंद रहा था.

    चौहान को द्वारका में एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी मिली थी. अपने सहयोगियों के साथ मिल कर उसने हत्या की योजना बनायी थी और जब वह घटना को अंजाम देने जा रहा था उसी समय कल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.डीसीपी ने बताया कि वह हिन्दी फिल्मों का दीवाना था और फिल्म ‘अग्निपथ’ का मुख्य चरित्र ‘विजय दीनानाथ चौहान’ उसके प्रेरणास्रोत थे.

  • क्या राम-कृष्ण के वंशज हैं मेव मुसलमान?

    क्या राम-कृष्ण के वंशज हैं मेव मुसलमान?

     

     

    दिल्ली से सटे मुस्लिम बहुल जिले
    मेवात में इन दिनों एक बहस छिड़ी हुई है. बहस ये है कि क्या मेव
    राम और कृष्ण के वंशज हैं?

    मेवात के पूर्व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लियाकत अली का दावा है कि “मेवात में दहंगल गोत्र के लोग भगवान राम के वंशज हैं और छिरकलोत गोत्र के लोग यदुवंशी.”

    लेकिन मेवात के एक इतिहासकार ने इस दावे को खारिज कर दिया. फिर क्या था, मेवात का मुसलमान वैचारिक रूप से दो धड़ों में बंट गया. लियाकत अली का कहना है कि वे मुसलमान हैं इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन उनके वंशज और पूर्वज नहीं बदल सकते.

    लियाकत अली कहते हैं कि मेव राजस्थान तक फैले हैं. चित्तौड़गढ़  जिले में भी हमारे 85 गांव हैं. हमारी यहां शादियों में गाना होता है, जिसके बोल हैं “गढ़ घासेड़ों गांव पाल कौ बड़ो भरोसो. दादा रामचंद्र औतार राज रावण को खोसौ.” वह कहते हैं कि मेवात के 360 गांवों की दहंगल खाप राम के वंशज हैं.

    क्यों अलग हैं मेवात के मुसलमान?
    मुसलमानों में दूध का रिश्ता छोड़कर और कहीं भी शादी हो जाती है. लेकिन मेवात के मुसलमान ऐसा नहीं करते. वह हिंदुओं की तरह गोत्र  और पाल को देखकर शादी करते हैं. लियाकत अली कहते हैं कि मेव निकाह तो करवाते हैं लेकिन लड़का-लड़की खोजने में हिंदुओं की तरह गोत्र का फार्मूला जरूर लागू करते हैं. जहां लड़की देते हैं वहां से लेते नहीं हैं. यानी मेव गोत्र के हिसाब से शादी करते हैं. शादी में बेटी को गाय भी दान देने की परंपरा है. कई लोगों के नाम भी हिंदुओं से मिलते-जुलते हैं.

    कन्वर्टेड हैं यहां के मुस्लिम
    मेवात के इतिहासकार सिद्दीक अहमद मेव कहते हैं कि मेवात में क्षत्रियों को कन्वर्ट करके मुसलमान बनाया गया था. पहला कन्वर्जन मोहम्मद बिन कासिम के वक्त सन् 712 में हुआ. दूसरा कन्वर्जन 1053 में सैय्यद सालार मसूद गाजी (महमूद गजनवी के भांजे) के वक्त और तीसरा वर्ष 1192-93 में हुआ. अहमद बताते हैं कि 1358 में फिरोजशाह तुगलक के शासन में भी यहां एक कन्वर्जन हुआ था.

    मुगलों के खिलाफ लड़ा युद्ध
    मेवात के राजा हसन खान मेवाती ने मुगल शासक बाबर से युद्ध लड़ा था. उन्होंने पहली लड़ाई अप्रैल 1526 में इब्राहीम लोधी के साथ पानीपत में लड़ी. उसके बाद मार्च 1527 में वह राणा सांगा के साथ खानवा के युद्ध में बाबर से लड़े और शहीद हो गए.

  • यहां पर लगी भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर , योगी का सहारा

    नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में खाई पैदा हुई थी। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में असंतोष की स्थिति है। वहीं आगरा में नौ विधायक और दो सांसद होने के बावजूद विकास कार्यों के लिए ताजनगरी तरस रही है। इन हालातों में भाजपा के लिए नगर निकाय चुनाव पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पार्टी ने कई बड़े चेहरों को आगरा में भेजने का निर्णय लिया है, तो जनता को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में चुनावी रैली कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष कल पहुंचेंगे आगरानगर निकाय चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे। उनकी जनसभा अयोध्या से शुरू होगी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा, अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं करेंगे। ऐसा माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय 13 नवंबर को आगरा में पहुुंच जाएंगे। उनके आगरा पहुंचने से अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को आगरा में जनसभा कर सकते हैं। भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के लिए ये जनसभा कोठी मीना बाजार के मैदान में होगी ा आगरा में इस बार भाजपा प्रत्याशी के लिए मुकाबला जोरदार है। भाजपा इस बार अपने प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने में जुटी है। जनसमर्थन को जुटाने के लिए बूथ सम्मेलन रखा गया है। जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर हुआ विरोध समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय इस बूथ सम्मेलन में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। आगरा में पहले चरण का चुनाव है। यहां 22 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में भाजपा आगरा में चुनावी माहौल अपने पक्ष में करना चाहेगी। राजनीति के जानकारों का मानना है कि पिछली बार के मेयर कार्यकाल को लेकर आगरा की जनता में रोष व्याप्त है।

    यह भी पढ़ेे : यूपी निकाय चुनाव में दावेदारी के बावजूद बीजेपी ने नहीं दिया राष्ट्रपति के परिवार को टिकट

  • जहरीले हवा कुशल एक्सपैिट्स से दूर चला जाएगा: एसोचैम

    जहरीले हवा कुशल एक्सपैिट्स से दूर चला जाएगा: एसोचैम

     

     

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खतरनाक अस्वास्थ्यकर हवा की गुणवत्ता के स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए एसोचैम ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के केंद्र और सरकारों से आक्रामक तरीके से वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक स्पष्ट रणनीति स्थापित करने के लिए आग्रह किया।

    “विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, साथ ही विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और संगठनों को समान रूप से एक साथ आना चाहिए और वायु प्रदूषण से निपटने और इसके कारणों को रोकने के लिए एक व्यवस्थित, स्पष्ट समय सारिणी और रोडमैप का मूल्यांकन करने के लिए शीर्ष स्तरीय पेशेवरों को शामिल करना होगा जिससे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।” एसोचैम ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ भेजे गए।

    “दिल्ली एक आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहा है, लेकिन समस्या का समाधान करने के लिए शायद ही कोई इरादा या प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है … अभिनव समाधान जैसे धुंध तोपों का उपयोग करना और निर्माण गतिविधियों, वाहनों के प्रदूषण और बकवास जलाने की जांच करने के लिए एक विशेष बल का निर्माण करना , “एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा।

    “बढ़ते वायु प्रदूषण, लोगों की छोटी अवधि में कटौती करके शहरी अर्थव्यवस्था पर टोल ले सकता है, जिससे सरकार को स्वास्थ्य देखभाल की लागतें बढ़ जाती हैं, उच्च अधिकारियों और प्रतिभाशाली लोगों को बेहतर हवा की गुणवत्ता के साथ अन्य शहरों में ले जाया जाता है, जिससे दिल्ली की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। श्रीमान रावत ने कहा, “उच्च-कुशल प्रवासी देशों को आकर्षित करने, निवेश का प्रवाह प्रभावित करने और पर्यटन, आतिथ्य, बाहरी मनोरंजन और अन्य जैसे क्षेत्रों को मारने पर गंभीरता से प्रभावित होते हैं।”

    “अधिक कुशल और कम प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देना, वाहनों की बढ़ती संख्या को सीमित करना और प्रदूषण कानूनों के सख्त प्रवर्तन दीर्घकालिक रूप से अधिक पर्यावरण अनुकूल अर्थव्यवस्था को सुचारु संक्रमण में मदद करेगा,” उन्होंने कहा।

  • विश्वविद्यालय का फरमान, खाओगे वेज-नहीं पियोगे दारू तभी मिलेगा गोल्ड मेडल

    विश्वविद्यालय का फरमान, खाओगे वेज-नहीं पियोगे दारू तभी मिलेगा गोल्ड मेडल

     

     

    सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय ने एक अजीबोगरीब फरमान अपने छात्रों को सुनाया है जिसकी बच्चों के साथ-साथ सियासी गलियारे में भी खूब चर्चा मची है. पुणे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर कीर्तनकार शेलारमामा के नाम से स्वर्ण पदक देने के लिए एक आदेश डाला गया है जो इस विवाद की मूल वजह है.

    उस शासनादेश में कहा गया है कि दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन में प्रथम और द्वितीय आने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा. लेकिन उसमें भी विश्वविद्यालय ने ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो छात्र वेज खाएगा और दारू नहीं पिएगा वही इस स्वर्ण पदक का हकदार होगा .

    विश्वविद्यालय के इस फरमान के बाद युवासेना के अध्यक्ष और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने विश्वविद्यालय के लोगों को फटकार लगाई और ट्वीट कर कहा, ‘ये आदेश पीछे लीजिए, पढ़ाई पर ध्यान दीजिए, कौन क्या खाएगा इसके बजाय पढ़ाई के बाद नौकरी और रोजी-रोटी कैसे मिले, इस पर ध्यान दीजिए’.

    हालांकि अब तक पुणे विश्वविद्यालय की ओर से इस मामले में सफाई नहीं आई है और ना ही सरकार ने इस पर कुछ बोला है.ये भी पढ़ें-
    यहां भी पुलिस का बेतुका फरमान, रात 8 बजे के बाद कोचिंग न पढ़ें लड़कियां
    सरकार का शिक्षकों को फरमान, बीएड वाले डीएड भी करें