Author: admin

  • एनजीटी ने अपने निष्क्रियता के लिए दिल्ली, आस-पास के राज्यों को रपेट किया

    एनजीटी ने अपने निष्क्रियता के लिए दिल्ली, आस-पास के राज्यों को रपेट किया

     

     

    राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मंगलवार को राजधानी में खराब हवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय कदम न लेने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगा दिया। उसने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सरकार से यह भी समझाया कि चेतावनी के बावजूद उन्होंने पर्याप्त उपाय क्यों नहीं किए।

    “सरकार इस स्थिति को संभालने में क्या कदम उठा रही है? हेलीकाप्टरों का उपयोग करके आपने पानी स्प्रे क्यों नहीं किया? या केवल वीआईपी के लिए हेलीकॉप्टर हैं? एनजीटी के अध्यक्ष स्वराटर कुमार की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा, “परिवेश वायु की गुणवत्ता इतनी बुरी है कि बच्चे ठीक से सांस लेने में सक्षम नहीं हैं।”

    ट्रिब्यूनल ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से पूछा कि प्रदूषण को रोकने के लिए क्या आपातकालीन दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। “हरे रंग की पैनल ने कहा,” दिल्ली में रहने वाले लोगों को ऐसे खराब परिवेश की गुणवत्ता के अधीन किया गया है, जिससे उनकी स्वास्थ्य को प्रभावित किया गया है। ”

    राज्य सरकारों को गुरुवार को जवाब देने के लिए कहा गया है।

    ग्रीन पैनल एक याचिका सुन रहा था जिसमें कहा गया था कि राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति एक ‘पर्यावरण आपातकालीन’ थी और सबसे बुरी तरह प्रभावित बच्चे और वरिष्ठ नागरिक थे।

  • नोटबंदी की पहली बरसी पर सूरत का दौरा करेंगे राहुल

    नोटबंदी की पहली बरसी पर सूरत का दौरा करेंगे राहुल

     

     

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी के सरकार के निर्णय की पहली बरसी पर बुधवार को सूरत का दौरा करेंगे. कांग्रेस आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मना रही है. कांग्रेस के अनुसार, इस महीने राज्य के अपने दूसरे दौरे के दौरान राहुल उद्योग प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन में अनौपचारिक बैठकें करेंगे.

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होना है.

    पार्टी ने कहा है कि राहुल सूरत के अडाजन गाम में स्थित संजीव कुमार ऑडिटोरियम में व्यापारियों के साथ मुलाकात करेंगे और बाद में चौक बाजार में विवेकानंद की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जुलूस में हिस्सा लेंगे.

    राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब इसके एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अहमदाबाद में थे, जहां उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों की एक विशाल भीड़ को संबोधित किया.कांग्रेस पार्टी आठ नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ देशभर में काला दिवस मनाएगी, और विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसका नारा होगा -भुगत रहा है देश. राहुल सूरत के बाद नौ से 11 नवंबर तक उत्तर गुजरात का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने अक्टूबर में दो बार गुजरात का दौरा किया था.

  • यहां रोज पटरियों पर दौड़ती है मौत, कभी भी हो सकता है बड़ा रेल हादसा

    यहां रोज पटरियों पर दौड़ती है मौत, कभी भी हो सकता है बड़ा रेल हादसा

     

     

    रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते कानपुर में कभी भी एक बड़ा रेल हादसा हो सकता है. बात हो रही है कानपुर सेंट्रल स्टेशन की, जिसके अंतर्गत आने वाले रावतपुर स्टेशन पर नौकरी पेशा रेलयात्री रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर आधा किलोमीटर का पैदल सफर तय करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आरपीएफ और जीआरपी दोनों आखें मूंदकर सो रही है.

    गौरतलब है कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के अन्तर्गत करीब 10 छोटे स्टेशन आते हैं. उन्हीं में से एक स्टेशन है रावतपुर स्टेशन, जहां रोजाना कन्नौज इटावा फरूखाबाद से आने वाले नौकरी पेशा यात्री पैसेंजर लेट होने के कारण जान को जोखिम में डाल कर रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे इस रुट की सभी ट्रेंने भी लेट हो जाती हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर यह नजारा प्रतिदिन का है, लेकिन रेलवे आलाधिकारियों की लापरवाही के चलते किसी दिन एक बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं, रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगाने वाले यात्रियों का कहना है कि जल्दी के चक्कर में उनके पास रेलवे ट्रैक पर चलने के अलावा कोई और चारा नहीं है जबकि पूरे मामले पर रेलवे अधिकारी व रेलवे पुलिस कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

  • गैस चैंबर बना दिल्ली-एनसीआर, NGT ने कहा : इमरजेंसी जैसे हालात

    गैस चैंबर बना दिल्ली-एनसीआर, NGT ने कहा : इमरजेंसी जैसे हालात

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी स्मॉग का असर है. पूरे एरिया में धूल, ह्यूमिडिटी ज्यादा होने और हवा की रफ्तार कम होने के कारण एयर क्वालिटी बहुत खराब है.

    स्मॉग को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज (बुधवार को) सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद रखा है. सरकार का कहना है कि स्थिति बेहतर नहीं हुई तो स्कूल को आगे भी कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है.

    नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) ने कहा है कि दिल्ली में इमरजेंसी जैसी स्थिति है. एनजीटी ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और यूपी को भी प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

    वहीं, ईपीसीए ने भी प्रदूषण के इस संकट से निबटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायू प्रदूषण के ‘खातरनाक’ स्तर पर पहुंचने के बाद इसे रोकने के लिए हरित निकायों ने आज ‘समन्वित और व्यवस्थित’ कार्य योजना की वकालत की है. प्रदूषण ने यहां रहने वालों की स्वास्थ्य चिंता बढा दी है. हरित निकायों (टेरी तथा ग्रीनपीस इंडिया) ने वायू प्रदूषण को रोकने के संबंध में सरकार को कुछ सिफारिश भी की है. इस साल यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 दर्ज किया गया है.

    भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर आपात स्थिति बताते हुए सरकार से अपील की है कि स्कूलों में आउटडोर खेलों और ऐसी अन्य गतिविधियों पर रोक लगाई जाए. दिल्ली सरकार ने बच्चों, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और दमा और हृदय से जुड़ी अन्य बीमारियों सहित ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है. इनके इससे प्रभावित का खतरा अधिक है.

    उच्चतम न्यायालय की सिफारिश पर श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) को लागू करने के लिए बनाए गए पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण ने कहा कि अगले नोटिस तक योजना के अनुसार गंभीर श्रेणी के लिए तय सभी उपायों पर अमल किया जाएगा.

    कम दृश्यता के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ. 300 उड़ानों का परिचालन दो घंटे तक की देरी से किया गया क्योंकि तीन में से केवल एक रनवे का इस्तेमाल किया गया. वहीं दिल्ली आने वाली 25 ट्रेन विलंबित हुईं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पैमाने पर 448 अंक के साथ गंभीर स्तर पर मापा गया और इस साल दूसरी बार यह इस श्रेणी में गया है. इससे पहले 20 अक्तूबर को दीवाली की आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर 403 तक पहुंच गया था.

    केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी सिस्टम ऑफ एअर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का औसत स्तर 406 और 645 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा. यह सुरक्षित स्तर 60 और 100 से कई गुना अधिक है.

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के कई निगरानी केंद्रों ने प्रदूषण के सभी स्तर को पार कर जाने के कारण काम करना बंद कर दिया.

    सीपीसीबी के वायु प्रयोगशाला के प्रमुख दीपांकर साहा ने कहा कि धुंध को स्मॉग नहीं कहा जा सकता है क्योंकि दिल्ली की हवा में गैसीय प्रदूषकों सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाई-ऑक्साइड का स्तर सुरक्षित सीमा से परे नहीं गया है.

  • कोमा में गए बांग्लादेशी बच्चे का दिल्ली में लीवर ट्रांसप्लांट सफल

    कोमा में गए बांग्लादेशी बच्चे का दिल्ली में लीवर ट्रांसप्लांट सफल

     

     

    लीवर के काम बंद करने के बाद गंभीर स्थिति का सामना कर रहे और कोमा में चले गये बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रहने वाले तीन साल के अमन जावद उद्दीन का, दिल्ली के एक अस्पताल ने सफल लीवर ट्रांसप्लांट कर उसे नया जीवन दिया है. दो साल 11 महीने के अमन का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सितंबर महीने में लिवर ट्रांसप्लांट किया गया.

    अपोलो अस्पताल की एक विज्ञप्ति के मुताबिक ढाका निवासी अमन को अगस्त महीने में पीलिया हो गया था, जो धीरे धीरे खराब स्तर पर चला गया. परेशानियां बढ़ने के बाद बच्चे को ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. पता चला कि हेपेटाइटिस ए के कारण उसके यकृत ने काम करना बंद कर दिया था. वह कोमा में भी चला गया.

    विज्ञप्ति के मुताबिक बच्चे के परिवार को यकृत प्रतिरोपण की आवश्यकता बताई गयी और उन्होंने अपोलो अस्पताल से संपर्क किया. भारतीय उच्चायोग ने इस लिहाज से वीजा जारी कर दिया और हवाई मार्ग से उसे यहां अपोलो अस्पताल लाया गया.

    अपोलो के चिकित्सकों ने आपात स्थिति में यकृत बदलने का फैसला किया और बच्चे की मां का लिवर इस लिहाज से उपयुक्त पाया गया. अस्पताल ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के 36 घंटे के भीतर बच्चे में यकृत प्रतिरोपण कर दिया गया और तीन सप्ताह बाद उसे छुट्टी दे दी गयी.इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और वरिष्ठ पीडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सिबल ने कहा, ”यह बहुत मुश्किल मामला था क्योंकि बच्चा पहले से ही स्टेज 3 हेपैटिक एनसेफैलोपैथी में था.

    इसका मतलब हुआ कि उसका लिवर शरीर की खराब चीजों को निकाल नहीं कर रहा था और इससे उसके मस्तिष्क का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा था. उसकी स्थिति तेजी से खराब हो रही थी. बच्चे की जान बचाने के लिए आपात स्थिति में यकृत प्रतिरोपण ही एकमात्र रास्ता था. सर्जरी के बाद अमन की हालत में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसे तीन सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.”

    अस्पताल के वरिष्ठ यकृत प्रतिरोपण सर्जन डॉ. नीरव गोयल ने कहा कि बच्चे में ऐक्यूट लिवर फेल्योर की स्थिति में यकृत प्रतिरोपण सामान्य लिवर ट्रांसप्लांट के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता है.

  • मोदी-हसीना गुरुवार को शुरू करेंगे नयी यात्री ट्रेन सेवा

    मोदी-हसीना गुरुवार को शुरू करेंगे नयी यात्री ट्रेन सेवा

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार को कोलकाता और
    बांग्लादेश के दक्षिणपश्चिमी औद्योगिक शहर खुलना के बीच एक नयी यात्री
    ट्रेन सेवा की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे.

    बांग्लादेश रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ट्रेन का नाम बंधन एक्सप्रेस होगा और वो 177 किलोमीटर लंबे खुलना-कोलकाता रेल मार्ग पर चलेगी. क्रॉस कंट्री सेवा 16 नवंबर से यात्री को लेकर जाना शुरू करेगी.’ निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ट्रेन दिन में 11 बजे कोलकाता से रवाना होगी और साढ़े चार घंटे के सफर के बाद खुलना पहुंचेगी.

    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्री वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा का उद्घाटन करेंगे.

    उन्होंने कहा कि दोनों नेता भारतीय ऋण से निर्मित दो रेल पुलों और ढाका-कोलकाता ‘मैत्री ट्रेन’ सेवाओं को आसान बनाने के लिए शुरुआत एवं समापन स्तर पर आव्रजन सुविधा की भी शुरुआत करेंगे.इस समय बांग्लादेश जा रहे भारतीयों या भारत की यात्रा कर रहे बांग्लादेशियों को बांग्लादेश के दर्शाना स्टेशन और भारत के गेदे बिंदु पर आव्रजन प्रक्रिया पूरी करनी होती है और दो घंटे इंतज़ार करना पड़ता है.

    ढाका से दक्षिणपूर्वी चटगांव और उत्तरपूर्वी सिलहट के बीच अप एवं डाउन ट्रेन सेवाओं के एक साथ संचालन के लिए दूसरी पटरी की खातिर भैरब और टिटास नदियों पर दो नए पुलों का निर्माण किया गया है.

  • CM ममता बनर्जी ने नोटबंदी को बताया DeMo डिजास्टर

    CM ममता बनर्जी ने नोटबंदी को बताया DeMo डिजास्टर

     

     

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को DeMo डिजास्टर (नोटबंदी हादसा) बताते हुए आज ट्विटर पर अपने डिस्प्ले पिक्चर को काला कर दिया.

    गौरतलब है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी दल आज नोटबंदी का एक साल पूरा होने के अवसर पर काला दिवस मना रहे हैं.

    ममता ने सोमवार को घोषणा की थी कि नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर वह अपने टि्वटर का डिस्प्ले पिक्चर काला रखेंगी.

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है, मैंने अपना टि्वटर का डिस्प्ले पिक्चर काला कर दिया है, #नोटबंदीहादसा. अपनी आवाज उठाएं. #नवंबर8कालादिवस.’ ममता ने अपने कल के फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया था कि नोटबंदी ‘‘बहुत बड़ा घोटाला’’ था जिसकी घोषणा कालाधन को सफेद धन में बदलने के निजी हित में की गयी थी.

    उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, नोटबंदी बड़ा घोटाला है. मैं दुहराती हूं, नोटबंदी बड़ा घोटाला है. यदि विस्तृत जांच की जाए तो यह साबित हो सकता है. नोटबंदी कालाधन के खिलाफ लड़ाई नहीं थी. यह सिर्फ सत्तारूढ़ दल के निजी हितों के तहत कालाधन को सफेद धन में बदलने के लिए किया गया था. विदेशी खातों से कोई काला धन वापस नहीं लाया जा सका. विशेष रूप से, इसका परिणाम बड़ा, बहुत बड़ा शून्य रहा.

  • Pradyumn की हत्या का राज खोला सीबीआई ने: जानिये किसने किया मार्डर ?

    नयी दिल्ली.। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशलन स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बताया है प्रद्युम्न की हत्या स्कूल के ही एक छात्र ने की है. सीबीआई के मुताबिक आरोपी छात्र ने स्कूल की परीक्षा और पेरेंट्स-टीचर मीटिंग टालने के लिए प्रद्युम्न की हत्या की. आरोपी छात्र 11वीं क्लास में पढ़ता है. सीबीआई ने इसे कल रात को ही गिरफ्तार कर लिया था. आज इसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    CBI ने बताया परीक्षा टालने के लिए 11वीं के छात्र ने की प्रद्युम्न की हत्या

    सोहना का रहने वाला है आरोपी छात्र
    सीबीआई ने बताया कि आरोपी छात्र सोहना का रहने वाला है. जांच एजेंसी ने कल रात इसे सोहना के डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया. सीबीआई ने प्रदुमन की हत्या में पकड़े गए छात्र को किग्जवें कैंप में सेवा धाम में रखा गया है. अब उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा. ब्ठप् के मुताबिक पहले दिन से ही उसे शक हुआ जब इस छात्र के बयान में बहुत विरोधाभास दिखा. इसने ही प्रद्युम्न को सबसे पहले देखा था और सूचना दी थी.
    सोहना में वकीलों का हंगामा, कर सकते हैं हड़ताल
    प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में सीबीआई ने 11वीं के जिस छात्र को गिरफ्तार किया है वह हरियाणा के सोहना का रहने वाला है. सीबीआई ने उसे सोहना से ही पकड़ा है, स्कूल से गिरफ्तारी नहीं हुई है. डिफ्फेंस कॉलोनी में रहने वाले इस छात्र के पिता एडवोकेट हैं. वकील के बेटे की गिरफ्तारी पर सोहना के वकीलों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक वकील हड़ताल पर जा सकते हैं.

    बस कंडक्टर को क्लीन चिट नहीं
    सीबीआई ने पकड़े गए आरोपी अशोक को क्लीन चिट नहीं दी है. वह अभी भी जांच में शामिल है. उसे गुड़गांव की अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं सीबीआई ने प्रद्युम्न के साथ यौन उत्पीड़न की बातों को नकार दिया और कहा कि प्रदुमन के साथ कोई सेक्सुअल नहीं हुआ था.

    पुलिस की थ्योरी पर सीबीआई की चुप्पी
    सीबीआई ने हरियाणा पुलिस की थ्योरी पर भी चुप्पी साध ली है. सीबीआई आरोपी छात्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र पढ़ाई में कमजोर था
    गौरतलब हो कि दो माह पूर्व 8 सिंतबर को स्कूल के बाथरूम में कक्षा 2 के छात्र को बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. अभिवभावकों के विरोध और माता-पिता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जांच सीबीआई को सौपीं थी. गुरुग्राम पुलिस ने मासूम की हत्या में स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था.

    इसे भी पढ़े:

    महज तीन सौ रुपयों के लिए नाबालिग ने किया कत्ल, गिरफ्तार

    पढ़िए आरुषि हत्याकांड की पूरी केस हिस्टरी….

    हिमाचल में बोले राहुल गांधी- काम करो, फल की चिंता मत करो

  • रिक्शावाला, जो सालभर से डिजिटल ट्रांजिक्शन से लेता है भाड़ा

    रिक्शावाला, जो सालभर से डिजिटल ट्रांजिक्शन से लेता है भाड़ा

     

     

    सिलीगुड़ी में एक रिक्शावाला है, जो पिछले एक साल से अपने रिक्शे पर बैठने वालों से आनलाइन भाड़ा लेता है. इसके लिए उसने कई तरीके अपना रखे हैं.

    बंगाल के इस रिक्शेवाले का नाम सुशील बर्मन है, जिसने नोटबंदी के तुरंत बाद आनलाइन तरीके से पैसा लेना शुरू किया. अब वह अपने शहर में डिजिटल ट्रांजिक्शन के लिए एक मिसाल बन गया है.

    भाड़ा लेने का अनोखा तरीका 

    सुशील का कहना है, “मैं चाहता हूं कि कैशलेस ट्रांजिक्शन को हर कोई अपनाए और इंटरनेट का इस्तेमाल करे, इसलिए मैने भाड़ा लेने का ये तरीका अपनाया. मैं आनलाइन भुगतान के कई तरीकों का इस्तेमाल करता हूं. जिसमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा मोबाइल एप के जरिए भुगतान शामिल है.”

    नए ग्राहकों को डिस्काउंट भी 

    सुशील बंगाल के सिलीगुड़ी में रहता है. ऐसा नहीं है कि उसे आनलाइन पेमेंट लेने के चलते कभी कोई दिक्कत आई बल्कि उल्टा ही हुआ. उसका कहना है, “पिछले एक साल में आनलाइन भाड़ा लेने से मेरे ग्राहक बढ़े हैं.” वह आनलाइन भुगतान सिस्टम को लोकप्रिय बनाने के लिए नए ग्राहकों को 80 फीसदी डिस्काउंट देता है जबकि पुराने ग्राहकों को 20 फीसदी की छूट. गौरतलब है कि आठ नवंबर को ठीक एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी. साथ ही लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया था. इसके बाद से देश में भी डिजिटल ट्रांजिक्शन में बढोतरी हुई है.

    अलग पहचान बनाई 

    आमतौर पर सुशील के रिक्शे पर बैठने वाले लोग उसे पेटीएम के जरिए भाड़ा का भुगतान करते हैं. सिलीगुड़ी में उसकी एक अलग पहचान भी बन गई है. जिस दौरान नोटबंदी लागू हुई. तब उसने तुरंत अपने रिक्शे पर बैठने वालों को आनलाइन भुगतान का प्रस्ताव दे दिया. ऐसा नहीं है कि वह नकदी नहीं लेता लेकिन उसकी पहली कोशिश यही होती है कि उसके रिक्शे पर बैठने वाला ग्राहक उसे नकदी की बजाए डिजिटल तौर पर ही भुगतान करे. पिछले एक साल से वह ऐसा करने में सफल रहा है. बल्कि उसकी देखादेखी में अब कई दूसरे रिक्शावाले भी ऐसा ही कर रहे हैं.

    दिल्ली में भी रिक्शों पर पेटीएम का विकल्प

    देश के कई अन्य शहरों में रिक्शा चलाने वाले पेटीएम से अपने ग्राहकों से भाड़ा ले रहे हैं. ऐसा करने वाले रिक्शावाले दिल्ली जैसे शहर में भी हैं. जिनके रिक्शों के पीछे पेटीएम के स्टीकर लगे होते हैं.

  • एंटी ब्लैकमनी डे पर बीजेपी के 3 वीडियो, नोटंबदी को बताया ऐतिहासिक

    एंटी ब्लैकमनी डे पर बीजेपी के 3 वीडियो, नोटंबदी को बताया ऐतिहासिक

     

     

    नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर बीजेपी इसे एंटी ब्लैकमनी डे के तौर पर मना रही है. बीजेपी पूरे देश में कार्यक्रम करके बता रही है कैसे प्रधानमंत्री के इस कठोर कदम से भ्रष्टाचार, कश्मीर में पत्थरबाजी और देश में नक्सलवाद सहित कई मौर्चे पर सरकार को सफलता मिली है.

    वहीं, केंद्र सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के दूसरे नेता सोशल साइट्स के साथ-साथ पब्लिक कार्यक्रमों में भी नोटबंदी के महत्व को बता रहे हैं.

    बीजेपी ने नोटबंदी के महत्व को बताते हुए तीन वीडियो भी जारी किए हैं. #AnitiBlackMoneyday, #DemoWins और #DemoWins नाम से बने इन वीडियोज को बीजेपी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर जारी किया है.

    #DemoWins के पहले वीडियो में एक महिला राजनीतिज्ञ को दिखाया गया है. इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे नोटबंदी के बाद उन्हें करोड़ों के कालेधन का नुकसान हुआ है. वह इसी नुकसान की वजह से नोटबंदी का विरोध कर रही हैं.

    #DemoWins के एक दूसरे वीडियो में शेल कंपनी के नाम पर करोड़ों की कमाई करने वाले बिजनेसमैन को दिखाने की कोशिश की गई है. इसमें बताया गया है कि कैसे नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से सवा दो लाख शेल कंपनियां पकड़ी गईं और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ.

    #AnitiBlackMoneyday के एक तीसरे वीडियो में प्रधानमंत्री के इस कदम को भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के तौर पर दिखाया गया है. इसे आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा कदम बताते हुए ‘गरीबों के लिए और ईमानदारों के साथ’ लिया गया निर्णय बताया गया. इसमें ये भी बताने की कोशिश की गई है कि गरीबों की नींद नहीं हराम हुई और न ही ईमानदारों को परेशानी हुई.