Author: admin

  • दोगुने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो की आउटसोर्सिंग बढ़ाने की योजना

    दोगुने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो की आउटसोर्सिंग बढ़ाने की योजना

     

     

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने बनाए गए उपग्रहों के प्रक्षेपण की आवृत्ति बढ़ाने के लिए आउटसोर्सिंग बढ़ाने की योजना बना रहा है. अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिहाज से ये किया जा रहा है.

    भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उपग्रह छोड़ने वाली प्रमुख एजेंसी इसरो उपग्रह केंद्र (आईएसएसी) के निदेशक मिलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि इसरो अब अपने बनाए हुए नौ से 10 उपग्रह प्रतिवर्ष प्रक्षेपित करता है.

    अन्नादुराई ने बताया, ‘ज़रूरतें बढ़ गई हैं. हमें बैकलॉग को भी भरना है. हमनें 2018-19 से प्रक्षेपण की आवृत्ति प्रतिवर्ष बढ़ाकर दोगुनी कर 18 करने का लक्ष्य तय किया है.’ उन्होंने कहा कि उद्योग के साथ इसरो का अनुभव काफी अच्छा है.

    इसरो के अध्यक्ष ए एस किरन कुमार ने कहा कि उद्योग के साथ जितना संभव है अंतरिक्ष एजेंसी उतनी गतिविधि कर रही है.उन्होंने बताया, ‘जहां कहीं भी उद्योग के साथ मिलकर चीज़ों को पूरा करना संभव है हम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा ही होगा क्योंकि हमें अपनी गतिविधियों को और तेज़ करने की ज़रूरत है. इन गतिविधियों के लिए उद्योग के इस्तेमाल में भी इजाफा होगा.’

  • लोकसभा के तीन सदस्य प्रेस परिषद के लिए मनोनीत

    लोकसभा के तीन सदस्य प्रेस परिषद के लिए मनोनीत

     

     

    लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा के तीन सदस्यों टीजी वेंकटेश बाबू, मीनाक्षी लेखी और प्रताप सिम्हा को
    भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के लिए मनोनीत किया है. भारतीय प्रेस परिषद कानून के अनुसार निकाय में एक अध्यक्ष और 28 सदस्य होंगे.

    निकाय के सदस्यों में से पांच सांसद होते हैं. इनमें से तीन लोकसभा से होते हैं और उन्हें लोकसभाध्यक्ष की ओर से मनोनीत किया जाता है. दो सांसद राज्यसभा से होते हैं जिन्हें उच्च सदन के सभापति मनोनीत करते हैं.

    लोकसभा बुलेटिन में जिन तीन सांसदों के नामों की घोषणा की गयी है उनमें मीनाक्षी लेखी और प्रताप सिम्हा, सत्तारूढ़ बीजेपी से हैं जबकि टीजी वेंकटेश बाबू अन्नाद्रमुक से हैं.

  • दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर के साथ मंदिर में प्रवेश की नहीं मिली अनुमति

    दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर के साथ मंदिर में प्रवेश की नहीं मिली अनुमति

     

     

    गोवा स्थित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने पुलिस के समक्ष 17 वर्षीय एक दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर के साथ मंदिर में कथित तौर पर प्रवेश नहीं देने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है. मंदिर प्रशासन ने हालांकि बताया कि मंदिर में व्हीलचेयर ले जाने की कोई सुविधा नहीं है और ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि लड़की को प्रवेश देने से इंकार किया गया.

    मुंबई की रहने वाली सनिका केसकर पिछले महीने गोवा प्रवास के दौरान यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर दक्षिण गोवा में पोंडा तालुक के नजदीक मंगुएशी मंदिर गई. लेकिन उसे मंदिर में कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया गया. लड़की की मां ने मंदिर के एक ट्रस्टी पर मंदिर में व्हीलचेयर नहीं ले जाने देने का आरोप लगाया क्योंकि ‘भीतर वाहनों का प्रवेश निषेध’ था.

    लड़की की मां द्वारा भेदभाव के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका पोस्ट किए जाने के बाद ‘द डिस्एबिलिटी राइट्स एसोसिएशन ऑफ गोवा’ (डीआरएजी) ने कल दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई.

    संगठन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मंदिर की कार्रवाई दिव्यांग व्यक्ति के साथ भेदभावपूर्ण थी. संगठन ने दावा किया कि यह दिव्यांग व्यक्ति के अधिकार कानून 2016 के तहत अपराध है.

  • विराट कोहली ने दिलाई बच्चों को ड्रग से दूर रहने की कसम

    विराट कोहली ने दिलाई बच्चों को ड्रग से दूर रहने की कसम

     

     

    भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ टी-20 श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले से पहले सामाजिक सरोकार के लिए समय निकाल कर हजारों बच्चों से ड्रग से दूर रहने की अपील की.

    केरल पुलिस के ड्रग विरोधी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा और कोहली के साथ टीम के अन्य सदस्य दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल ने यहां के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में बच्चों के साथ नशे के पदार्थों से दूर रहने की शपथ ली.

    इस कार्यक्रम का नाम ‘ क्रिकेट को हाँ, ड्रग को ना’ था. इस मौके पर विशेष डाक स्मारक को भी जारी किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोहली और अन्य खिलाड़ियों के साथ गुलाबी गुब्बारे भी छोड़े.

  • लश्कर के दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में मिला गोला-बारूद

    लश्कर के दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में मिला गोला-बारूद

     

     

    सुरक्षा बलों ने मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया. हालांकि इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी ठिकानों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. जिसके बाद गंदरबल के नजवान जंगलों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया.

    उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एलईटी आतंकवादियों के दो ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ और वहां से विस्फोटक बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई सामग्री में एक यूबीजीएल थ्रोअर, यूबीजीएल का 19 गोला, तीन चीनी हथगोला, एक वायरलेस सेट, एक 51 एमएम मोर्टार गोला और एके 47 का एक कारतूस शामिल है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के ठिकाने से कंबल और कुछ खाने-पीने की सामग्री भी बरामद की गई. इससे संकेत मिलता है कि आतंकवादी इस जगह का इस्तेमाल करते थे. हालांकि वहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

  • पनामा पेपर्स: आयकर विभाग ने खुलासा नहीं किये गये 792 करोड़ रुपये का पता लगाया

    पनामा पेपर्स: आयकर विभाग ने खुलासा नहीं किये गये 792 करोड़ रुपये का पता लगाया

     

     

    आयकर विभाग ने पनामा पेपर मामले की जांच में अब तक 792 करोड़ रुपये की ऐसी राशि की पहचान की है जिसका खुलासा नहीं किया गया था. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच पूरी तेजी से चल रही है.

    वाशिंगटन स्थित खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय समूह (आईसीआईजे) द्वारा पनामा पेपर दस्तावेज सार्वजनिक किये जाने के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद सीबीडीटी ने सभी 426 मामलों में 147 मामलों को कार्रवाई करने लायक पाया है.

    सीबीडीटी ने जारी बयान में कहा, ‘जांच में अब तक खुलासा नहीं किये गये 792 करोड़ रुपये का पता लगा है. जांच पूरी तेजी से जारी है.’ उसने कहा कि कर अधिकारियों ने इन मामलों में पांच आपराधिक शिकायतें दायर की हैं जबकि नये कालाधन रोधी अधिनियम के तहत संलिप्त कंपनियों को सात नोटिसें जारी की हैं. विभाग ने इस सिलसिले में अब तक 35 मामलों में छापेमारी की है तथा 11 मामलों में सर्वे किया है.

    सीबीडीटी ने कहा, ‘आयकर विभाग ने सभी 426 मामलों में पूछताछ की है. इनमें 28 देशों से 395 बार मदद ली गयी है.’ उसने कहा, ‘प्राप्त सूचनाओं के आकलन तथा हुई जांच के आधार पर 147 मामलों को कार्रवाई के योग्य तथा 279 मामलों को कार्रवाई के अयोग्य पाया गया.’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने मामले की जांच के लिए पिछले साल अप्रैल में बहु-एजेंसी जांच समूह गठित किया था.ये भी पढ़ें-
    पनामागेट के फैसले को चुनौती देने के लिए शरीफ ने पुनर्विचार याचिका दायर की
    पाकिस्तान की अदालत ने जजों के अपमान के मामले में शरीफ को नोटिस भेजा

     

  • हिमाचल में बोले राहुल गांधी- काम करो, फल की चिंता मत करो

    हिमाचल में बोले राहुल गांधी- काम करो, फल की चिंता मत करो

     

     

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. राहुल आज यहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली पांवटा साहिब में हो रही है. राहुल गांधी ने इस दौरान कांग्रेसियों को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करने का निर्देश दिया. ‘श्रीमद्भागवत गीता’ के संदेश को याद करते हुए उन्होंने कहा- “गीता में कहा गया है कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो.”

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि इन दोनों फैसलों से अर्थव्यवस्था को सिर्फ नुकसान ही पहुंचा है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव होना है. चुनाव से पहले राहुल गांधी की ये पहली रैली है.

    चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी ने गुजरात और हिमाचल में पूरा जोर लगा दिया है. लेकिन, कांग्रेस हिमाचल में थोड़ी धीमी नजर आ रही है. जहां पीएम मोदी गुजरात के साथ साथ हिमाचल का कई बार दौरा कर चुके हैं. वहीं, कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा चेहरा अभी तक यहां नहीं पहुंचा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज बब्बर और सलमान खुर्शीद ही प्रचार में जुटे हुए हैं.

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की तरफ से वीरभद्र मिश्र मैदान में हैं. जबकि, बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया है. हिमाचल चुमाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे.

    इसके पहले रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर महंगाई को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ‘महंगी गैस, महंगा राशन… बंद करो खोखला भाषण, काम दो… वरना खाली करो सिंहासन.’

    रसोई गैस और राशन की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई को रोकने में मोदी सरकार पूरी तरह से फेल रही है.

    इसके पहले राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी केंद्र सरकार पर तंज कसे थे. उन्होंने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार दिया था. गुजरात में विकास को लेकर भी राहुल ने तंज कसे थे. उन्होंने एक रैली में कहा था, ‘विकास कहां है. झूठ सुन-सुनकर विकास पागल हो चुका है.’ राहुल ने नोटबंदी को भी देश के हित के खिलाफ बताया था.

    गौरतलब है कि रसोई गैस सिलेंडर साढ़े चार रुपये तक महंगा हो गया है. घरेलू रसोई गैस के सब्सिडीयुक्त 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की नई कीमत अब 495.69 रुपये होगी. जुलाई 2016 में सरकार के हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने के निर्णय के बाद यह सिलेंडर की कीमत में 19वीं बढ़ोतरी है. वहीं, बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 93 रुपये बढ़कर 742 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

    ये भी पढ़ें: ‘पैराडाइज पेपर्स’ में 714 भारतीयों के नाम, अमिताभ बच्चन- जयंत सिन्हा भी शामिल

    पैराडाइज पेपर्स: जयंत सिन्हा बोले- मंत्री बनने से पहले छोड़ दी थी कंपनी

  • भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

    भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

     

     

    मेरठ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में टिकट पाने की होड़ लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूबे की राजधानी लखनऊ में घंटों के मंथन के बाद आखिरकार मेरठ निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई है।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेन्द्र पान्डेय ने पार्टी के वरिष्ठों के साथ मंथन के बाद सूची जारी कर दी है। लेकिन मेयर के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। हांलाकि देर रात पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने टिकट की घोषणा में जातीय समीकरण के आधार पर की गई है।

    पार्टी ने पहले से ही तय कर दिया था कि इस बार टिकटों में कार्यकर्ताओं को भी तवज्जों दी गई है। लेकिन पार्टी के टिकट बंटवारे के बाद अब कई कार्यकर्ताओं ने भाई भतीजावाद का आरोप भी लगाया है। वैसे भी मेरठ नगर निगम में भाजपा को लेकर पहले भी टिकटों की बिक्री का आरोप लग चुका था।





  • अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला , कहा भाजपा इन कारणों से हारेगी !

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह नगर निकाय चुनाव २०१९ में होने वाले लोकसभा चुनाव का परिणाम तय करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के सात माह के कार्यकाल से खुश नहीं है। यही नाखुशी भाजपा को इस नगर निकाय चुनाव में सबक सिखाएगी। नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की पराजय से ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस पार्टी को केन्द्र की सत्ता से बेदखल होने का रास्ता साफ होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि वे इन स्थानीय निकाय के चुनावों को कड़ी चुनौती मानकर एकजुटता से समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि बीजेपी समेत अन्य पार्टिंयों के एक संदेश मिल सकते कि सपा फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत फांसीवादी तथा साम्प्रदायिक राजनीति की पराजय होगी।

    यह भी पढ़ें…Youngers की पहली पसंद कौन सी है राजनीतिक पार्टी जानिये !

    उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जीत से देश-प्रदेश में स्वच्छ और नैतिक राजनीति को बल मिलेगा। विघटनकारी ताकतों को स्थानीय निकाय चुनावों में पराजित करने से ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने का मार्ग प्रशस्त होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संकेत होंग। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशयादव ने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार ने पांच सालों के अपने कार्यकाल में शहरों और गांवों के विकास के लिए संतुलित योजनाएं लागू की थीं। हमारी सरकार की उपलब्धियों के सामने भाजपा की सात माह पुरानी योगी सरकार ने एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिसका उल्लेख किया जा सके। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जनता की निगाह में समाजवादी सरकार का काम बोलता है, इसलिए स्थानीय निकाय के चुनावों में सपा जनता के भरोसे अपनी जीत के लिए आश्वस्त है। अखिलेश ने कहा कि हम इस निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर स्वच्छ राजनीति को बल देंगे।

  • BJP मंत्रियों के लिए जानिये क्या है अच्छी खबर !

    दस करोड़ तक के प्रोजेक्ट को देगे मंजूरी

    लखनऊ।. यूपी की कैबिनेट बैठक में आज कई अहम फैसला लिए गए व कई फैसलों पर मुहर लगाई गई। लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक की अगुवाई सीएम योगी ने की। बैठक में केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा व महेंद्रनाथ पांडे समेत भाजपा के कई वरिष्ट नेता मौजूद रहे। इसमें इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखा गया। वहीं सहारपुर में बनने वाली सड़क के लिए दिए जाने वाले अनुदान पर भी चर्चा हुई। सहकारिता में कार्यकाल पूरे हुए अध्यक्षों को हटाकर प्रशासक नियुक्त- सरकारी समीतियां जिनका कार्यकाल खत्म हो गया है उनमें प्रशासनिक अधिकार प्रशासक होंगे। जिन सहकारी समितियों का कार्यकाल खत्म हुआ वहां अगले चुनाव तक सहकारिता विभाग प्रबंधन देखेगा। सहारनपुर में सड़क बननी थी उसमें केंद्र व राज्य दोनों मिलकर अपना अनुदान देंगे। यूपीडा की सहारनपुर-मेरठ हाईवे प्रोजेक्ट  NHAI  को दिया गया है। प्रोजक्ट की लाइबिलिटी सिर्फ NHAI ही नही यूपी सरकार की भी होगीं। मंत्रियों के बजट अधिकार बढ़ाए गए हैं- सभी मंत्री अब 1० करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट मंजूरी दे सकेंगे। इससे पहले मंत्री 5 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे सकते थे। वहीं 10-25 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए वित्त मंत्री अधिकृत होंगे। 25 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट की फाइल सीएम को जाएगी। गन्ना किसानों का मूल्य बढ़ाया गया- गन्ना परsap को प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। कुम्ब मेला को देखते हुए इलाहाबाद में तीन अंडर पास बनाए जाएंगे। पिछले कैबिनेट मीटिंग में पास हुए थे जिलों में कमर्शियल अदालतों के गठन का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं लकड़ी से जुड़े उद्योगों को बढ़ावे का प्रस्ताव पास हुआ। चांद खमरिया मजा में काला हिरण संरक्षण क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी 9 स्थानों को किया गया। चिन्हित पहले चरण में लखीमपुर एयरस्ट्रिप का पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पास। उपसा की सहारनपुर सड़क में दो GO समाप्त 20 फीसदी राज्यांश को GFP माना जायेगा। सोशल मिडिया सेल लोकभवन में बनेगा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का प्रस्ताव पास।

    इसे भी पढ़े: भाजपा ने जारी की मेरठ नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

           40 सालों से विकास की राह देख रहा है फतेहपुर का एक गांव