कुशीनगर में बीएसए ने बुलाई बस,तब परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके शिक्षक

कुशीनगर में बीएसए ने बुलाई बस,तब परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके शिक्षक
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना के उदित नारायण इंटर मीडिएट कालेज पडरौना में बने परीक्षा केंद्र के कक्ष तक पहुंचने के लिए रविवार को परीक्षा देने पहुंचे शिक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्र पर जिले में चयनित 158 अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित थी।
शिक्षक जब निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो केंद्र के गेट से लगायत पूरे परिसर में पानी ही पानी भरा था। शिक्षक व शिक्षिकाएं भारी जलजमाव में अंदर प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इससे गेट पर शिक्षकों की काफी भीड़ जुट गई। हालांकि बीएसए ने शिक्षकों को केंद्र के कक्ष तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था कराई। इसके बावजूद शिक्षक अंतिम समय तक केंद्र में कक्ष तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *