कुआं में गिरे साड़ को सकुसल बाहर निकाला गया

[object Promise]

नवाबगंज/उन्नाव कुएं में गिरा सांड कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने जेसीबी मशीन से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के कबरोई गांव निवासी सजीवन कनौजिया के घर के बाहर बने कुंए में रविवार सुबह एक आवारा सांड गिर गया। जिसे निकालने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई सफलता न मिलने पर पीआरवी को सूचना दी जिससे मौके पर पहुंची पीआरवी ने औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार को सूचना दी जिससे वह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुचे पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद भी सांड को बाहर नहीं निकाला सकी कुआ संकरा होने से किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई बाद में रेस्क्यू टीम ने जेसीबी मशीन से कुंए की साइडे खोदवा जेसीबी मशीन में रस्सी से बांध दो घंटे बाद उसे बाहर सकुसल निकाल लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *