आरोपित गिरफ्तार,रिश्तेदार के घर आई विवाहिता से दुष्कर्म

[object Promise]

बिलासपुर । मस्तूरी क्षेत्र में रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला को युवक जबरदस्ती घर के पीछे ले गया। युवक विवाहिता से दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया। इसके बाद तबीयत खराब होने पर महिला अपने घर रायपुर चली गई। बाद में महिला ने मस्तूरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

मस्तूरी थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि बीते 29 जनवरी को रायपुर जिले में रहने वाली 40 वर्षीय महिला मस्तूरी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। इस दौरान खैरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव(30 वर्ष) महिला को जबरन घर के पीछे ले गया। वहां युवक ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। सदमे में आई महिला की तबीयत खराब हो गई। इस पर महिला अपने घर रायपुर चली गई। तबीयत ठीक होने पर महिला ने 12 फरवरी को मस्तूरी थाने में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने घर से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार की रात मस्तूरी पुलिस को पता चला कि अरोपित सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया में अपने रिश्तेदार के घर छुपकर रह रहा है। इस पर पुलिस ने कौड़िया में दबिश देकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *