देश– राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से समय से पूर्व रिहाई मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कांग्रेस ने गुस्सा जाहिर किया है और इसे गलत ठहराया है।
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा कर दिया है। उनकी रिहाई समय से पूर्व हुई है। कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की आलोचना करती है और इसे गलत बताती है।
उन्होंने आगे कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने भारत की भावनाओ को नही समझा और उसके अनुरूप काम नही किया।
जानकारी के लिए बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई 2022 को संविधान के अनुच्छेद 142 को लागू करते हुए पेरारीवलन को रिहा कर दिया था जिसने राजीव हत्याकांड में 30 साल से अधिक जेल की सज़ा काट ली थी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन समेत सभी दोषियों को रिहा किया जाए।पेरारीवलन के मामले में पारित आदेश नलिनी और रविचंद्रन दोनों पर लागू होता है.
कोर्ट ने कहा, दोषी काफी वक्त जेल में बिता चुके हैं। जेल में उनका व्यवहार संतोष जनक रहा है। उनके आचरण में कोई खोट नही देखा गया। जिसे देखते हुए कोर्ट ने यह निर्णय लिया है।
Leave a Reply