भाजपा सरकार की नीतिओ के विरोध में ढाई लाख पर्चे बांटेगी कांग्रेस

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ पर उतरिये कार्यक्रम के तहत,बढ़ती बेरोजगारी हताशा युवा पीढ़ी अब बस भी करो भाजपा सरकार बहुत हो रहा किसानों पर अत्याचार ढहती अर्थव्यवस्था और बर्बाद होता उत्तर प्रदेश आर्थिक आपातकाल के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी का सड़क पर छः नवम्बर से 15 नवम्बर तक सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध -प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बताया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था ‘सबका साथ सबका विकास’ का लेकिन हासिल हुआ सबका विनाश केवल भाजपा का विकास /
प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं का रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हकीकत ये है कि रोजगार तेजी से खत्म हो रहें है ‘ शिक्षा मित्र अनुदेशक होमगार्डस आशा बहू आंगनबाडी कार्यकर्त्री ,रसोईया रोजगार सेवक क्षेत्र कि नौकरियां लगातर खत्म हो रहीं हैं.

यह है कार्यक्रम की रूपरेखा
6 नवंबर को पर्चा वितरण ब्लॉक तहसील कचहरी कालेज ,7 नवंबर पर्चा वितरण ब्लॉक तहसील कचहरी और कॉलेज, 8 नवंबर आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं जिला शहर ब्लॉक वार्ड स्तरीय, 9 नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं जिला शहर ब्लॉक वार्ड स्तरीय,11 नवंबर बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के 7 जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा निजी करण बेरोजगारी के सवाल पर चर्चा 12 व 13 नवंबर किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई अन्नदाता की सुनो चौपाल बिजली बिजली दर वृद्धि कर्ज माफी फसल का मूल्य, 14 नवंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू के सपनों का भारत पर सेमिनार ,15 नवंबर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन सभा व जिला प्रशासन को ज्ञापन।

प्रेसवार्ता में शामिल राजू पंडित,इक़बाल अहमद,मोहित गुप्ता,विकास यादव,परवेज अहमद,फिरोज आलम,नरसिंह बहादुर,रामबरन कश्यप आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *