नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं। वह लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर ट्विटर के जरिए हमले कर रहे हैं। ताजा ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को ‘सरेंडर मोदी’ करार दिया है। राहुल ने जापान टाइम्स में छपे एक ओपिनियन पीस को शेयर करते हुए यह टिप्पणी की। इस ट्वीट के बाद, कई यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि राहुल से ‘सरेंडर’ की स्पेलिंग लिखने में चूक हो गई है। राहुल ने Surrender की जगह Surender लिखा। इस पॉइंट को उठाते हुए असम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा।
बीजेपी ने राहुल के खिलाफ खोला मोर्चा
सरमा ने अपने ट्वीट में कहा, “राहुल गांधी, आप इतने हताश हो गए हैं कि ठीक से लिख भी नहीं पा रहे। और आत्मसमर्पण करना गांधी-नेहरू परिवार का हॉलमार्क रहा है। 1962 में, पंडित नेहरू ने असम को लगभग दे ही दिया था। जब चीनी सेना ने बोमदिला पर कब्जा किया तो नेहरू ने कहा था, ‘मेरा दिल असम के लिए लोगों के लिए रोता है।’ शर्मनाक” बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ‘ट्विटर ने कई चीनी प्रॉपेगेंडा हैंडल्स को बैन किया मगर सबसे बड़ा वाला तो रह ही गया। चीनी सोशल मीडिया ने पीएम मोदी के हैंडल को बैन किया और इस (राहुल के) हैंडल को छोड़ दिया। कन्फ्यूजिंग।’
अकाली दल नेता ने राहुल को कहा ‘चाइनीज गांधी’
अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा तो बीजेपी नेताओं से भी एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने राहुल को ‘चाइनीज गांधी’ बता दिया। वहीं, बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ’50 साल की उम्र पूरी करने के बाद इन्होंने ऑनलाइन ट्रोल होने की उपलब्धि हासिल कर ली है।’ बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ‘राहुल गांधी असल में गद्दार गांधी हैं।’
Leave a Reply