पीलीभीत नौगवां पकड़िया में बरेली हाईवे किनारे मिला अधेड़ का शव पूरे इलाके में फैली सनसनी

पीलीभीत नौगवां पकड़िया में बरेली हाईवे किनारे मिला अधेड़ का शव पूरे इलाके में फैली सनसनी

पीलीभीत अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी  उसके शरीर पर चोट के निशान को देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है l पीलीभीत थाना सुनगढ़ी इलाके के गांव नौगवां पकड़िया में आज कुछ लोगों ने 40 वर्षीय अधेड़ का शव पड़े देखा तो मौके पर भीड़ इखट्टा हो गयी बताया गया कि मृतक युबक सलवार कुर्ता पहने हुए था जिनको देखकर लोगों ने समझा कि किन्नर है ।लेकिन देखने पर पता चला कि वह पुरुष का शव है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर पीएम को भेज दिया ।अधेड़ की नाक और मुँह पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी आ रहा था।

जिससे समझ जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया गया है ।फिलहाल पुलिस ने आस पास के लोगों को शिनाख्त करने के लिए बुलाया और शिनाख्त करने का प्रयास किया।लेकिन सफलता नही मिली।कुछ देर बाद राजीव कालोनी निवासी अरविंद ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त अपने भाई अशोक कुमार 40 वर्ष के रूप में की।अरविंद के अनुसार उसका भाई कल से घर से लापता था।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल जाएगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *