दिल्ली : टक्कर होने के बाद स्कूल बस पलटी, 6 छात्र घायल

[object Promise]

नई दिल्ली। नई दिल्ली के नरायना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल की एक क्लस्टर बस से टक्कर हो गई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, गुरुवार सुबह 7.10 बजे एक दुर्घटना की जानकारी मिली। घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की सहायता से कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि एक कॉल आया कि नारायना क्षेत्र में दमकल स्टेशन के पास एक स्कूल बस एक क्लस्टर बस से टकरा गई है, जिसमें लगभग छह छात्र घायल हो गए हैं। और जानकारी आ रही है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *