[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर : कोरोना काल व डाउन लगने के वजह से पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री कम शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुकी हैं। नवरात्र से पहले ही बाजार में फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कोरोना वायरस को लेकर किए लाक डाउन के कारण लोग फलों की खरीदारी कम कर रहे हैं. जिसके वैसे बिक्री इस बार के नवरात्र में कम रही है। एसे में जो सेब आठ दिन पहले 50 से 60 रुपये प्रति किलो मिल रहे थे,वो अब 80 से लेकर सौ रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं केला,संतरा,अनार के दामों में भी इजाफा हुआ है।
[object Promise]
शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही पडरौना शहर में रौनक दिखाई देने लगी है। नवरात्र में तमाम भक्तजन नौ दिन तक व्रत रखकर मातारानी की आराधना करते हैं। ऐसे में हर साल सेब, अनार,केला सहित अन्य फलों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इसलिए हर साल नवरात्र से पहले फलों की डिमांड बढ़ने के साथ रेट में काफी उछाल आ जाता है। थोक व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र में हर साल तीस फीसद से अधिक फलों की डिमांड बढ़ जाती है। नवरात्र को देखते हुए मंडी में पहले से अधिक फल आ रहे हैं। इधर नवरात्र से पहले ही बाजार में फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। यह हाल तब है तब मंडियों में फलों आवक भरपूर है।
—-
फलों के रेट एक नजर में.
फल एक सप्ताह पहले अब
अनार — 60 से 70 —- 100 से 120
सेब — 50 से 60 —- 80 से 100
केला — 20 से 25 —- 30 से 40
नाशपाती — 50 से 60 — 70 से 80
नारियल — 30 — 40
……….
नवरात्र को देखते हुए पडरौना में फलों की डिमांड बढ़ रही है। पिछले आठ दिनों से फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। फलों की ऊपर से रेट बढ़कर आ रही हैं,उसी हिसाब से बिक्री कर रहे हैं।
रवि जायसवाल,फल विक्रेता
…….
-नवरात्र में सेब,केला,अनार की बिक्री सबसे अधिक होती है। बाजार में डिमांड को देखते हुए मंडी में फलों की आवक बढ़ गई है। इसके बावजूद फलों के रेट बढ़ रहे हैं।
राजन जयसवाल,
फल विक्रेता
Leave a Reply