[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : शरद पूर्णिमा के पर्व के अवसर पर लगने वाले कटकुइयां बाजार की पारंपरिक मेला में रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य करने वाली डांस कलाकारों ने भोजपुरी व उत्तेजक गीतों पर युवाओं को झुमाती रही। पूरे रौब में युवा नाचते,गाते व झूमते रहे। गाने के दौरान अलग-अलग जगहों पर बवाल होते-होते बचा। नर्तकियों के संग नृत्य करने को लेकर यहां-वहां झड़पें भी हुई जिसे सुझबूझ से निपटा लिया गया। भक्तिपूर्ण आस्था का केंद्र कहे जाने वाले भगवान बुद्ध की धरती पर कटकुइयां बाजार में डोल मेला के आयोजन में परोसी गई अश्लीलता निश्चित ही पुलिस प्रशासन के आंख में धूल झोंक रहे थे ।
हालांकि आयोजन समिति की ओर से सजी मेला में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां मेला में आएं दर्शकों को लुभा रही थी। हालाकी कुबेरस्थान थाने के पुलिस पूरी रात जमी रही । उधर इस मेले की रौनक पूर्व में रहती थी वह नज़र नही आया,मिले में दूरदराज से आए विभिन्न प्रकार के दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गएब।
इतना ही नहीं अब कटकुइयां बाजार की वर्तमान मेले की रौनक पर गौर करें तो कहीं ना कहीं सिर्फ मेले मे आरकेस्टा का नृत्य व मदिरा मांस के सेवन तक ही में आने वाले युवाओं का वजूद बनकर रह गया है ।
Leave a Reply