ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai ) लंबे समय से लाइमलाइट से दूर फिर से एक्शन में लौट आई हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘मेलफिकेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इवल’ ( Maleficent: Mistress Of Evil ) के हिंदी ट्रेलर लॉन्च ऐश ने खुलकर बात की।
फिल्म में ऐश्वर्या ने हॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली ( Angelina Jolie ) के लिए आवाज दी। बड़ी बात यह है कि ऐश्वर्या ने अब तक उन किरदारों को आवाज दी है जिनकों उन्होंने पर्दे पर निभाया है। यह पहली बार है जब ऐश्वर्या ने किसी और के लिए डब किया है। राजीव मसंद से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या ने एक बड़ा खुलासा किया।
ऐश ने बताया कि मैंने अपनी फिल्म की चॉइस से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) , अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और अजय देवगन ( Ajay Devgn ) को गलत साबित कर दिखाया था।
फिल्म में ऐश्वर्या ने नेगेटिव किरदार निभाया था, लेकिन साइन करते वक्त उन्हें नहीं पता था कि उनका किरदार कैसा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने डायरेक्टर से कहा था कि वह कभी नेगेटिव किरदार नहीं निभा सकती। जब फिल्म रिलीज हुई तो तीनों दिग्गज क्लाइमेक्स देखकर दंग रह गए थे।
ऐश ने खुलासा किया कि वे पूरी से आश्वस्त थे कि मैं नेगेटिव किरदार के लिए इनकार कर दूंगी क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई थी। राजकुमार संतोषी को तुरंत हां कहकर ऐश ने सभी को चौंका दिया था।
जिसके चलते अमिताभ, अक्षय और अजय गलत साबित हुए। ‘मेलफिकेंट’ की शूटिंग को लेकर बात करते हुए ऐश ने बताया कि मैं दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। ऐश्वर्या ने बताया कि रिलीज हुए प्रोमो अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन को काफी पसंद आया।
बात करें ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की तो वह मणिरत्नम की नेक्स्ट मूवी ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आएंगी। अन्य प्रोजेक्ट साइन करने को लेकर ऐश ने कहा कि वह अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।
Leave a Reply