कुशीनगर में कार्रवाई की बजाय दुष्कर्म पीड़िता समेत मामा को धमकाती रही कुबेरस्थान की पुलिस

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज न कराने के लिए हल्के के दो सिपाही पीड़ित किशोरी और उसके मामा को धमकाते रहे।

 

अपनी मां की मौत के बाद 14 वर्षीय किशोरी काफी दिनों से अपने ननिहाल में रहती है। बीते मंगलवार की शाम वह खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को जब किशोरी के ननिहाल वाले घटना का पता चला तो किशोरी को साथ लेकर थाने में न्याय मांगने पहुंच गए। इस दौरान वहां मौजूद हल्के के दो सिपाही सरेआम किशोरी से यह पूछने लगे कि तुम्हारे साथ क्या हुआ है। शर्मसार किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई तो उसे दोनों सिपाही धमकाने लगे। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने किशोरी के मामा पर दबाव बनाया कि उससे पूछो कि उसके साथ क्या हुआ है।
‘‘डॉयल 100 पर पहली सूचना छेड़खानी की ही मिली थी। बाद में तहरीर गैंगरेप की दी गई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।’’
नितेश प्रताप सिंह, सीओ सदर-पडरौना
आरोप है कि सिपाहियों ने किशोरी के मामा पर दबाव बनाकर अपनी मनमर्जी से एक होमगार्ड को 50 रुपये दिलवाकर छेड़खानी का तहरीर लिखवाया। देर शाम तक मामा अपनी पीड़ित भांजी को लेकर थाने में ही बैठा रहा, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में दोनों बिना कार्रवाई के वापस घर लौट आए। मामला जब एसपी के संज्ञान में पहुंचा तब पुलिस देर रात को हरकत में आ गई। शुक्रवार की सुबह किशोरी के ननिहाल पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दूसरी तहरीर लेकर कुबेरस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *