राज्यपाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जलयोद्धा वाहिनी को

[object Promise]

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सुबह यहां राजभवन से भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर द्वारा जल संरक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी वाहनों जलयोद्धा प्रचार वाहिनी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष प्रचार वाहन जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ़, डॅूगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में आम लोगों को जल संरक्षण के महत्व और उपायों की जानकारी देंगे।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदर्शनी वाहन का अवलोकन किया और प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा जल संरक्षण की थीम पर तैयार किये गये कैलेण्डर का विमोचन भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर ब्यूरो द्वारा आरंभ किये गये जल संरक्षण अभियान की सराहना की।
प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने राज्यपाल को इस विशेष प्रचार अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो, जयपुर द्वारा जल संरक्षण के बारे में जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से संास्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
राज्यपाल द्वारा जारी कैलेण्डर में भी घरेलू और कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण की विधियों की जानकारी दी गयी है। ऋतु शुक्ला ने राज्यपाल को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस अभियान के तहत राजस्थान असम का सहयोगी प्रदेश है तथा प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो राजस्थान में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को असम की संस्कृति, साहित्य और परम्पराओं से परिचित करवा रहा है। उन्होने राज्यपाल को असमिया लेखकों की हिन्दी में अनूदित पुस्तकों का एक सैट भेंट किया।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *