ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला सोमवार को बेली अस्पताल में चर्म रोग विभाग में इलाज कराने के लिए पहुंचे उनका आरोप है कि जब वह पर्चा बनाने के बाद विभाग में पहुंचे तो काफी लंबी लाइन लगी थी काफी देर इंतजार करने के बाद भी किसी मरीज को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
पूछने पर पता चला कि डॉक्टर अभी नाश्ता कर रहे हैं आरोप है कि नाश्ता करने के बाद डॉक्टर बिना मरीज देखे निकल गए उमेश चंद्र शुक्ला शिकायत करने प्रमुख अधीक्षक सुषमा श्रीवास्तव के कक्ष में पहुंचे तो देखा डाक्टर साहब वहां पहले बैठे हैं सी एम एस से डाक्टर की शिकायत की तो वहां सी एम एस के सामने ही उनको धमकी दी साथ ही निर्धारित मरीजों को देखने की बात कही उन्होंने अधिक मरीज देखने के दबाव बनाने पर इस्तीफा देने की बात कह डाली बाद में उन्होंने बिना देखे पर्चे पर दवा लिख दिया ।
Leave a Reply