MP का सियासी ड्रामा : राहुल ने कहा, कभी भी मेरे घर आ सकते थे सिंधिया

MP का सियासी ड्रामा : राहुल ने कहा, कभी भी मेरे घर आ सकते थे सिंधिया

भोपाल। पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में कई बार उठापटक देखी जा चुकी है। फिलहाल मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा जारी है। करीब 15 महीने पहले अस्तित्व में आई मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट बना हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

LIVE UPDATES :-

    • सिंधिया को समय न देने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे ही केवल ऐसे थे जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे। वे मेरे साथ कॉलेज में भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में सिंधिया की गिनती राहुल के सबसे करीबी नेताओं में होती थी। उनके प्रियंका से भी अच्छे संबंध रहे।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों ने बेंगलुरू से वीडियो संदेश जारी कर सिंधिया का समर्थन करते हुए उनके ही साथ रहने की बात कही है। सिंधिया जिस समय दिल्ली में भाजपा कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ले रहे थे, उसी समय समर्थक विधायकों ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कुछ भी हो जाए वे सिंधिया का साथ नहीं छोड़ेंगे और सिंधिया के साथ ही रहेंगे। 19 विधायक जो सिंधिया समर्थक माने जाते हैं, वे बेंगलुरू में हैं।

इनमें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया के अलावा विधायक हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, राजवर्धन सिंह, ओपीएस भदौरिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिरराज दंडौतिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव शामिल हैं।

ये सभी मंगलवार को ही अपने इस्तीफे विधानसभाध्यक्ष को भेज चुके हैं। सिंधिया समर्थक इन 19 विधायकों में से अधिकांश ने वीडिया संदेश जारी कर सिंधिया के प्रति समर्थन जताया है। इन विधायकों का साफ कहना है कि वे सिंधिया के साथ हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *