कुशीनगर में बड़ी नहर के सरकारी मकान में लावारिस हालत में मिली अधेड़ महिला को सिधुवा चौकी पुलिस ने पहुंचाया अस्‍पताल

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र सुखपुरा गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पटरी से सटे सरकारी मकान में लावारिस हालत में पड़ी अज्ञात अधेड़ महिला को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला पहुंचाया।
शनिवार को कुछ बच्चों ने सुखपुरा गांव के समीप मुख्य पश्चिमी बड़ी गंडक नहर के सटे सरकारी मकान में एक महिला को पड़ा देख शोर मचाया। जागरूक लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पडरौना की सिधुआं बाजार चौकी पे तैनात कांस्टेबल गिरिजेश गुप्ता,बृजेश गुप्ता ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला की पहचान तो नही कर सकी है. पर महिला अपने गांव का नाम सौहरौना नाम बता रही थी.हालांकि महिला किन हालात में यहां पहुंची सिधुवा चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *